फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal appealed to the central government, with the consent of the chief minister

केंद्र सरकार से केजरीवाल की अपील, सीएम की सहमति से हो राज्यपाल की नियुक्ति

Sun, 17 Jul 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 17 Jul 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
Kejriwal appealed to the central government, with the consent of the chief minister
केजरीवाल और पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

अंतरराज्यीय परिषद की बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से किसानों के सभी कर्ज माफ करने की मांग की। साथ ही कहा कि राज्यों को फंड जारी किया जाए ताकि किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर न हो।  

उन्होंने सभी सरकारी अस्पतालों में मुफ्त दवा देने की बात भी मांग की। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार अपने सरकारी अस्पतालों में इस तरह का प्रयास
कर रही है। 

दाल के बढ़ते मूल्य पर भी केजरीवाल ने बैठक में चिंता जताई। उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में भाजपा का शासन नहीं है वहां केंद्र सरकार मनमानी कर रही है। 
विज्ञापन

राज्यों में राष्ट्रपति शासन पर भी दिया सीएम ने सुझाव

Kejriwal appealed to the central government, with the consent of the chief minister
modi kejriwal

उन्होंने कहा कि इंटर स्टेट काउंसिल यह रिजॉल्यूशन पारित करे कि राज्यों के मुख्यमंत्री की सहमति से ही राज्यपाल की नियुक्ति हो।

राज्यों में राष्ट्रपति शासन तभी लागू किया जाए जब विधानसभा में सरकार बहुमत साबित नहीं कर पाए। दिल्ली को मिलने वाले सेंट्रल टैक्स का मुद्दा भी बैठक में केजरीवाल ने उठाया। 

कहा कि दिल्ली की हिस्सेदारी सेंट्रल टैक्स में 1.5 लाख करोड़ रुपये है। लेकिन आश्चर्यजनक रूप से दिल्ली को महज 325 करोड़ रुपये ही मिला है। उन्होंने इसे बढ़ाकर पांच हजार करोड़ करने की मांग 14 वें वित्त आयोग की रिपोर्ट के आधार पर रखी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed