{"_id":"5e7f3ee48ebc3e6fe831105b","slug":"kejriwal-appeal-stop-migration-follow-lock-down-otherwise-corona-will-spread","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल ने लोगों से की अपील, बोले- दिल्ली छोड़कर न जाएं, पलायन से फैलेगा कोरोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल ने लोगों से की अपील, बोले- दिल्ली छोड़कर न जाएं, पलायन से फैलेगा कोरोना
Sat, 28 Mar 2020 05:41 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sat, 28 Mar 2020 05:41 PM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोगों से अपील की वो दिल्ली छोड़कर नहीं जाएं। उन्होंने दावा भी किया कि दिल्ली में पूरे इंतजाम कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
केजरीवाल ने कहा कि हमने आज हमारे पास कम से कम चार लाख लोगों को खिलाने की क्षमता है । हम 500 से अधिक स्कूलों और 238 रैन बसेरों में भोजन वितरित कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमारे उड़न दस्ते प्रत्येक जिले में गश्त कर रहे हैं और जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट वितरित कर रहे हैं। कल से वितरण प्रक्रिया सुचारू रूप से चलेगी और भोजन हर जगह पहुंचेगा।
विज्ञापन
I have asked MLAs to request migrant workers to not leave Delhi as we have made arrangements for all. I will appeal that initiative of lockdown taken by PM is necessary to contain this epidemic. If people will migrate then #COVID19 cases will rise: Delhi Chief Min Arvind Kejriwal pic.twitter.com/vZWqPUKEVW
— ANI (@ANI) March 28, 2020
पलायन पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को लॉकडाउन का पालन करना चाहिए और वे जहां है वहीं रहना चाहिए। दिल्ली में इंतजाम में कमी नहीं है। एक हजार दुकानों को समय से पहले राशन पहुंचा दिया गया है। 71 लाख लोगों तक राशन पहुंचेगा। हमने लोगों के रहने, खाने की पूरी व्यवस्था कर ली है।
केजरीवाल ने कहा कि मैंने विधायकों से प्रवासी मजदूरों को दिल्ली नहीं छोड़ने का अनुरोध करने के लिए कहा है क्योंकि हमने सभी के लिए व्यवस्था की है। मैं अपील करूंगा कि इस महामारी को रोकने के लिए पीएम द्वारा किए गए लॉकडाउन की पहल जरूरी है। अगर लोग पलायन करेंगे तो कोरोना के मामले बढ़ेंगे।