फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kejriwal and team ready to move varanasi

काशी कूच की तैयारी में केजरी आर्मी

Sat, 12 Apr 2014 07:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 12 Apr 2014 07:54 AM IST
विज्ञापन
kejriwal and team ready to move varanasi

दिल्ली में वोटिंग के बाद केजरी आर्मी बनारस कूच करने को करने को तैयार है। अगले दो दिनों में आर्मी के कमांडर काशी में मोर्चा संभाल लेंगे। सेनापति सोमवार को सियासी मैदान में पहुंचेंगे। केजरी आर्मी बनारस में मोदी सेना को शिकस्त देने के लिए वोटिंग से दस दिन पहले बनारस के लिए रवाना होगा।

विज्ञापन


दरअसल, दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ रणनीतिकारों के लिए राजधानी में खास काम नहीं बचा है। बनारस का सियासी पारा आहिस्ता-आहिस्ता ऊपर चढ़ रहा है, जहां भाजपा के प्रधानमंत्री उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आप के सेनापति अरविंद केजरीवाल मैदान में हैं।
विज्ञापन


लिहाजा दिल्ली में चुनावी प्रबंधन का जिम्मा संभाल रहे वरिष्ठ नेताओं को वहां शिफ्ट करने की योजना है। शुरुआती पलायन प्रचार अभियान के रणनीतिकारों का हो रहा है। मनीष सिसौदिया शुक्रवार को यहां से रवाना हो गए। जबकि अगले दो दिनों में दूसरे नेताओं को बनारस पहुंचना है। स्थानीय कार्यकर्ताओं इनकी निगरानी में प्रचार अभियान को धार देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी के साथ अमेठी का भी दौरा करेंगे

kejriwal and team ready to move varanasi

दूसरी तरफ केजरीवाल सोमवार को बनारस पहुंच रहे हैं। वह दस मई तक बनारस व इसकी नजदीकी सीटों पर प्रचार करेंगे। हालांकि इस बीच केजरीवाल पांच दिवसीय अमेठी का दौरा भी करेंगे।

इसके अलावा दिल्ली समेत देश के दूसरों हिस्सों से आप कार्यकर्ता मतदान के दस दिन पहले बनारस पहुंचेंगे। इनकी जिम्मेदारी स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रचार अभियान को आगे बढ़ाने की होगी।

आप प्रवक्ता दिलीप पांडेय ने बताया कि हमारी कोशिश कांग्रेस-भाजपा के दोनों लीडरान के गढ़ों को ढहाने की होगी। अमेठी में कुमार विश्वास ने मोर्चा संभाल रखा है, अब बनारस के लिए केजरीवाल रवाना हो रहे हैं। पंजाब दौरा समाप्त कर 14 फरवरी को वह बनारस के लिए निकलेंगे। वहीं, वोटिंग से दस दिन पहले दिल्ली समेत देश भर से कार्यकर्ता बनारस पहुंचेगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed