फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kejriwal and sting operation

थमने वाला है केजरीवाल का स्टिंग ऑपरेशन वार

Thu, 16 Jan 2014 01:26 PM IST
बृजेश सिंह/ अमर उजाला, नई दिल्ली
बृजेश सिंह/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 16 Jan 2014 01:26 PM IST
विज्ञापन
kejriwal and sting operation

भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू हुई हेल्पलाइन पर दिल्लीवालों की शिकायतें आने का सिलसिला जारी है। सात दिनों में हेल्पलाइन पर 40 हजार से ज्यादा कॉल आ चुकी हैं।

विज्ञापन


इनमें 30 ऐसे शिकायतकर्ता है जिन्होंने स्टिंग भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) को जमा करा दिया है। फिर इसमें ज्यादातर मामलों में कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी है।
विज्ञापन


लेकिन इनमें से ज्यादातर स्टिंग ऐसे हैं जो कानूनी तौर पर मजबूत नहीं हैं। यही कारण है कि अभी तक अधिकतर मामलों में न तो एफआईआर और न ही कोई गिरफ्तारी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


36 स्टिंग करने वालों में से 30 ऑडियो स्टिंग करके एसीबी में जमा करा चुके हैं। मगर इसमें से अधिकतर स्टिंग अपरिपक्व हैं। सूत्रों की मानें तो हेल्पलाइन के कॉल सेंटर में बैठे कर्मी आम लोगों को स्टिंग का पेशेवर तरीका नहीं सिखा पा रहे हैं।

एसीबी के सूत्रों की मानें तो उनके पास कुछ ऐसे स्टिंग भी आए जो 3-4 माह पहले किए गए हैं। ऑडियो रिकॉर्डिंग की प्रमाणिकता जांचने को एफएसएल में भेजा जा रहा है।

साथ ही आरोपी व्यक्ति के खिलाफ जांच शुरू करने से पहले उसकी आवाज के सैंपल भी कलेक्ट किए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार 10 मामलों में जांच शुरू कर दी गई है।

‘भ्रष्टाचारियों में डर बैठ रहा है’
भ्रष्टाचार के लिए जारी हेल्पलाइन का निरीक्षण कर रहे पूर्व आईपीएस अधिकारी एनद़लीप कुमार के मुताबिक सरकार का यह कदम सराहनीय है। हमारा मकसद भ्रष्टाचार खत्म करना है।


हेल्पलाइन आने से लोगों में जागरूकता बढ़ी है। भ्रष्टाचारियों के मन में डर बैठ रहा है। स्टिंग के आधार पर यदि केस नहीं बनता है तो कोई बात नहीं। यदि कर्मचारी या अधिकारी का आचरण संदिग्ध है तो उसके खिलाफ विभागीय जांच कराई जा सकती है। बस जरूरत निष्पक्ष जांच करने की है जो समयबद्ध तरीके  से पूरी की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed