फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kejriwal and his ministers spend rupees 1 crore on samosa and tea in 18 months

डेढ़ साल में केजरीवाल और उनके मंत्रियों ने चाय-समोसे पर खर्च कर दिए 1 करोड़

Tue, 06 Sep 2016 06:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 06 Sep 2016 06:11 PM IST
विज्ञापन
kejriwal and his ministers spend rupees 1 crore on samosa and tea in 18 months
Kejriwal - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और उनके 6 सदस्यों वाले मंत्रिमंडल ने पिछले 18 महीनों में अपने मेहमानों पर चाय-समोसे पर 1 करोड़ रुपए खर्च कर दिए हैं। इसमें सीएम केजरीवाल ने सबसे ज्यादा 47.29 लाख रुपए खर्च किए हैं। उन्होंने अपने सचिवालय वाले दफ्तर पर 22,42,320 रुपए, 24,86,921 रुपए अपने घर पर बने दफ्तर पर खर्च किए।

विज्ञापन


यह हम नहीं बल्कि आरटीआई कार्यकर्ता विवेक गर्ग की आरटीआई के ‌जवाब में जनरल एडमिनिस्ट्रेशन विभाग के डिप्टी सेक्रेटरी किशन लाल ने ये जानकारी दी है। विवेक गर्ग ने अपनी आरटीआई में दिल्ली के मंत्रियों द्वारा समोसे और चाय पर किए गए खर्च का ब्यौरा मांगा था।
विज्ञापन


इस आरटीआई से यह जानकारी निकलकर सामने आई है कि डिप्टी सीएम सिसोदिया चाय-समोसों पर खर्च के मामले में दूसरे नंबर पर आते हैं। उन्होंने कुल 11,28,429 रुपए खर्च किए। उनके घर पर बने दफ्तर में 5,66,304 रुपए खर्च हुए वहीं सचिवालय में उन्होंने 5,62,125 रुपए खर्चे।

विज्ञापन
विज्ञापन

‌इस नेता ने खर्चे सबसे कम पैसे

kejriwal and his ministers spend rupees 1 crore on samosa and tea in 18 months
Kejriwal - फोटो : अमर उजाला

जबकि पूर्व परिवहन मंत्री गोपाल राय ने मनीष सिसोदिया से महज कुछ हजार ही कम खर्च किए। उनका चाय नाश्ते का बिल 11,06,272 रुपए का है। वहीं सेक्स स्कैंडल मामले में गिरफ्तार चल रहे संदीप कुमार का ये बिल 9,11,179 रुपए का रहा।

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन भी संदीप से ज्यादा पीछे नहीं हैं उन्होंने 9 लाख 10 हजार के चाय और समोसे अपने मेहमानों को खिलाए। वहीं कप‌िल मिश्रा ने बीते 18 महीने में सबसे कम पैसे चाय नाश्ते पर खर्च किए। वैसे उन्होंने अपने घर पर बने दफ्तर में अपने मेहमानों को 36,232 रुपए का का चाय-नाश्ता कराया लेक‌िन सचिवालय में उन्होंने भी लगभग 6 लाख रुपए खर्च कर द‌िए।

उनके द्वारा खर्च की गई ये राश‌ि केवल केजरीवाल से कम है। कपिल ने कुल 6,30,090 रुपए खर्च किए। सबसे कम खर्च करने वाले मंत्री रहे इमरान हुसैन ज‌िन्होंने 5,89,121 रुपए खर्च किए। वहीं स‌िसोद‌िया ने प‌िछले 18 महीनों में पेट्रोल पर 3.3 लाख रुपए खर्च कर द‌िए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed