फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal alleges bjp for buying fake votes.

केजरीवाल ने भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप

Sat, 25 Oct 2014 03:38 PM IST
Updated Sat, 25 Oct 2014 03:38 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal alleges bjp for buying fake votes.

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को बीजेपी पर एक बड़ा आरोप लगाते हुए बीजेपी को आड़े हाथों लिया है। शनिवार को ट्वीट करते हुए केजरीवाल ने बीजेपी नेताओं पर वोट खरीदने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


केजरीवाल ने अपनी ट्वीट में लिखा है कि बीजेपी के बड़े नेताओं ने अपने सभी विधायकों को कम से कम 5000 फर्जी वोट लाने को कहा है। केजरीवाल ने बताया है कि हर विधानसभा क्षेत्र से 5000 फर्जी वोट लाने पर 'आप' के वोट अपने आप कम हो जाएंगे।
विज्ञापन


इस तरह बीजपी को आसानी से चुनाव में जीत मिल सकेगी। केजरीवाल के इस ट्वीट के बाद दिल्ली के सियासी गलियारों में हलचल मच गई है। केजरीवाल ने एक फर्जी वोट के दाम भी बताए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव आयोग में करेंगे बीजेपी की शिकायत

Kejriwal alleges bjp for buying fake votes.

केजरीवाल ने अपने ट्वीट में आरोप लगाया है कि बीजेपी एक नए फर्जी वोट की कीमत 1500 रुपए दे रही है। वहीं एक वोट करो खत्म करने की कीमत 200 रुपए हैं।

केजरीवाल ने कहा है कि उनके पास यह जानकारी उस व्यक्ति के पास से आई है, जिसने पिछले हफ्ते इस काम को किया है। केजरीवाल ने कहा है कि बीजेपी के बड़े नेता दिल्ली के विधायकों से यह काम करवा रहे हैं।

इसी संदर्भ में केजरीवाल चुनाव आयोग से मिलने की भी बात की है। उनके अनुसार आप के सदस्य सोमवार को चुनाव आयोग के अधिकरियों से सुबह 11 बजे मिलकर एक शिकायत दर्ज कराएंगे।

ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है बीजेपी का झूठ

Kejriwal alleges bjp for buying fake votes.

केजरीवाल के इसी ट्वीट के बाद से #BJPFakeVote नाम से एक ट्रेंड ट्वीट कर रहा है। इस ट्रेंड में काफी मिली जुली प्रक्रियाएं आ रही हैं। इसी में एक ट्वीट है जिसके अनुसार फर्जी वोटों की पूरी गणित समझाई गई है।

इसके अनुसार एक फर्जी वोट के 1500 रुपए। हर विधानसभा क्षेत्र में 5000 वोट। क्षेत्रों की संख्या 70। यानी 1500*5000*70= 52.5 करोड़ रुपए। यही है बीजेपी का फर्जी वोट पाने का तरीका।

इस ट्वीट के माध्यम से समझाया गया है कि वोट पाने के लिए बीजेपी कितने रुपए खर्च करने वाली है और किस तरह जनता को बेवकूफ बनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed