केजरीवाल की पीएम मोदी को सलाह, 15 अगस्त के भाषण में उठाएं ये मुद्दे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमले का कोई मौका नहीं छोड़ने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर उन पर निशाना साधा है। इस बार उन्होंने मोदी जी को सलाह देते हुए कहा है कि वो 15 अगस्त को अपने भाषण में दलितों पर हमले, गोरक्षकों, कश्मीर, इकलाख जैसे मुद्दों पर जरूर बोलें।
दरअसल 31 जुलाई को पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल नेटवर्ट्वकिंग साइट ट्विटर पर अपने डाले एक ट्विट में कहा कि 15 अगस्त की उनकी स्पीच 125 करोड़ भारतीयों की नुमाइंदगी करती हुई होनी चाहिए।
इसके लिए उन्होंने लोगों से अपने विचार भेजने की अपील की है। इसी मामले पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने रिट्वीट कर पीएम को सलाह दी कि उन्हें इन मुद्दों पर जरूर बोलना चाहिए।
केजरीवाल ने अपने ट्वीट में कहा, 'प्लीज दलितों पर हमले, गोरक्षकों, कश्मीर, इकलाख, किसान आत्महत्या, दाल की कीमतों पर बोलें। लोग आपको इन मुद्दों पर सुनने के लिए बेचैन हैं।'
Sir, pl speak on dalit atrocities,gau rakshks,kashmir,akhlak,farmer suicides,daal price.Ppl dying to hear u on these https://t.co/TkaLBsE3SY
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) 1 August 2016
इससे पहले कहा था कि,'पीएम मुझे मरवा भी सकते हैं'
बता दें कि पिछले कुछ महीनों में इन सभी मुद्दों पर बीजेपी काफी डिफेंसिव रही है जबकि, विपक्ष उन पर लगातार हमले कर रहा है। विपक्ष के हमलों में पीएम खास निशाने पर रहे हैं।
केजरीरवाल का आरोप है कि इन सभी मुद्दों पर पीएम ने अभी तक कुछ नहीं बोला है। ऐसा पहली बार नही हुआ है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने पीएम पर निशाना साधा है।
इससे पहले भी 25 जुलाई को 'कॉमनमैन के नाम अरविंद केजरीवाल का मैसेज' टाइटल से एक वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए सीएम ने कहा कि,'पीएम मोदी इतना फ्रस्ट्रेट हो गए हैं कि वे मुझे मरवा भी सकते हैं। वे बौखलाहट में फैसले ले रहे हैं।'