फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kavitha played role in transfer of ill-gotten money for AAP's Goa election campaign: CBI charge sheet

Delhi Excise Policy Case: के कविता ने AAP के लिए गोवा पैसे भेजने में की मदद, सीबीआई की चार्जशीट में खुलासा

Tue, 23 Jul 2024 01:02 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 23 Jul 2024 01:02 AM IST
सार

सीबीआई ने अपने पूरक आरोप पत्र में आरोप लगाया है कि बीआरएस एमएलसी के कविता ने 2021-22 में आम आदमी पार्टी के चुनाव अभियान में इस्तेमाल करने के लिए गलत कमाई को गोवा में स्थानांतरित करने में भूमिका निभाई थी। 

विज्ञापन
Kavitha played role in transfer of ill-gotten money for AAP's Goa election campaign: CBI charge sheet
बीआरएस नेता के. कविता - फोटो : एएनआई

विस्तार

अदालत ने आबकारी नीति से संबंधित भ्रष्टाचार मामले में जेल में बंद बीआरएस नेता के कविता के खिलाफ दायर पूरक आरोप पत्र पर सोमवार को संज्ञान लिया। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) मामलों की विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने आरोपपत्र पर ध्यान दिया और कहा कि मामले में उनके खिलाफ आगे बढ़ने के लिए पर्याप्त सबूत हैं। न्यायाधीश ने सीबीआई को कविता को पूरक आरोप पत्र की प्रतियां उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया। वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अदालत में उन्हें पेश किया गया था।

विज्ञापन


वहीं, सीबीआई ने अपने पूरक आरोप पत्र में आरोप लगाया है कि बीआरएस एमएलसी के कविता ने आम आदमी पार्टी के चुनाव अभियान में इस्तेमाल करने के लिए गलत कमाई को गोवा में स्थानांतरित करने में भूमिका निभाई थी। 
विज्ञापन


केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) मामलों की विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने सोमवार को आरोपपत्र पर गौर करते हुए कहा कि मामले में उनके खिलाफ आगे बढ़ने के लिए पर्याप्त सबूत हैं। न्यायाधीश ने सीबीआई को कविता को पूरक आरोप पत्र की प्रतियां उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया। के कविता को सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अदालत में पेश किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी कविता पर शराब कारोबारियों के गुट 'साउथ ग्रुप' के अन्य सदस्यों और आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं के साथ साजिश रचने और आप नेताओं को 100 करोड़ रुपये की रिश्वत देने का आरोप लगाया है। सीबीआई ने कहा कि उस पैसे का एक बड़ा हिस्सा कथित तौर पर आम आदमी पार्टी द्वारा 2022 में गोवा विधानसभा चुनाव अभियान के लिए खर्च किया गया था। केंद्रीय एजेंसी ने आरोप लगाया कि के कविता के सहयोगी अभिषेक बोइनपल्ली और पीए अशोक कौशिक हवाला चैनलों के माध्यम से गोवा में धन के हस्तांतरण में शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed