फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kavita chwdhari win eat mango compatishion in delhi

3 मिनट में 3 किलो आम खाने की थी प्रतियोगिता, कविता चौधरी ऐसे बन गई विजेता

Sun, 08 Jul 2018 11:15 AM IST
ब्यूरो ,अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो ,अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 08 Jul 2018 11:15 AM IST
विज्ञापन
Kavita chwdhari win eat mango compatishion in delhi
mango

दिल्ली की कविता चौधरी ने आम खाओ प्रतियोगिता जीत ली है। तीन मिनट में तीन किलो आम खाने की प्रतियोगिता में कविता ने एक किलो 60 ग्राम आम खाकर प्रतियोगिता अपने नाम की। जबकि दूसरे स्थान पर रही सुनीता ने 980 ग्राम आम खाए। वहीं, कृष्णा अग्रवाल ने 880 ग्राम आम खाकर तीसरा स्थान हासिल किया। खास बात यह है कि रविवार को पुरुषों की आम खाओ प्रतियोगिता आयोजित होगी।

विज्ञापन


30वें आम महोत्सव में शनिवार को आम खाओ प्रतियोगिता में महिलाओं की प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें 25 महिलाओं ने भाग लिया। महोत्सव में दिल्ली पर्यटन विभाग की ओर से जनकपुरी हॉट में आयोजित लीची से लेकर पपीते तक के आकार के आम रखे गए हैं, जिसमें केजरी, सिसोदिया, हिम सागर, नीलम, केसर, रटौल आदि मुख्य हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा खरीदारी के लिए हथकरघा व हस्तशिल्प के अलावा ताजे आम तथा आम के बने विभिन्न प्रकार के उत्पादों की खरीदारी भी की जा रही है। उत्सव में बच्चों के लिए जादू का शो, आम स्लोगन प्रतियोगिता, आम पर प्रश्नोत्तरी, ऊंट की सवारी, झूलें भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed