कावड़ियों ने कार से खींच कर लड़कियों को पीटा
दिल्ली के लाजपत नगर में कांवड़ियों ने दो सगी बहनों की पिटाई कर दी। आरोप है कि युवकों ने बहनों को कार से बाहर खींच लिया और गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए।
पुलिस ने मामला दर्ज कर एक कांवड़िये गुड़गांव निवासी गौरव कटारिया को गिरफ्तार कर लिया है। पेशे से सामाजिक कार्यकर्ता सोनम (बदला हुआ नाम) लोधी कॉलोनी में रहती है।
पिता और भाई भी थे साथ में
शुक्रवार रात को सोनम छोटी बहन, पिता व भाई के साथ घर लौट रही थी। मूलचंद फ्लाईओवर के पास कांवड़ियों ने सोनम व उसकी बहन को कार से बाहर खींच लिया और मारपीट की।
नजरा देखकर लोग मौके पर एकत्रित होने लगे तो कावंडिए मौके से भाग खड़े हुए। पुलिस ने पीछा कर एक कांवडिया को गिरफ्तार कर लिया। वह कमीशन एजेंट का काम करता है।