फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kaushal wanted to make shooters firing at many places

शूटरों से कई जगह फायरिंग कराना चाहता था कौशल, जेल बदलने की थी प्लानिंग

Wed, 05 Aug 2020 06:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 05 Aug 2020 06:41 AM IST
विज्ञापन
Kaushal wanted to make shooters firing at many places
गैंगस्टर कौशल... - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा व दिल्ली के टॉप-10 गैंगस्टर में से एक कौशल दिल्ली में अपनी पूरी दहशत फैलाना चहाता था। वह दिल्ली में पांच से छह जगह ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैलाना चहाता था। इसके लिए उसने अपने शूटरों को निर्देश दे दिए थे। वसंतकुंज में लग्जरी कार डीलर शोरूम और हरि नगर में ओउम स्वीट पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर चुका है। 

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने इन जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी है जहां आगे कौशल के शूटरों को ताबड़तोड़ फायरिंग कर रंगदारी मांगनी थी। मुठभेड़ के बाद सोमवार रात को गिरफ्तार किए गए शूटर कपिल उर्फ रवि कुमार उर्फ गन्नी भाई ने खुलासा किया है कि कौशल के निर्देश पर शूटर सचिन की देखरेख में वारदातों को अंजाम दिया जा  रहा था। 
विज्ञापन


स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस बात की जांच की जा रही है कि कौशल ने सचिन को कैसे निर्देश दिए थे। इसके लिए दिल्ली पुलिस ने हिसार जेल प्रशासन से जानकारी मांगी है कि पिछले दिनों कौशल से कौन-कौन मिलने जेल में आया था। इस अधिकारी ने बताया कि पुलिस की जांच में ये पूरी तरह सामने आ चुका है कि कौशल रंगदारी के साथ-साथ जेल भी बदलना चाहता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह तिहाड़ जेल के अलावा झज्जर व भौंडसी जेल जाना चहाता था। पुलिस की जांच में ये बात सामने आई है कि हरियाणा प्रशासन ने गैगस्टर कौशल को हिसार जेल में जानबूझकर भिजवाया था। बताया जा रहा है कि हिसार जेल के अधीक्षक बहुत ही सख्त है और वह कौशल को मोबाइल आदि का इस्तेमाल नहीं करने दे रहा है  और उस पर पूरी नजर बनाए हुए हैं। कौशल जेल में किसी तरह की सुविधा नहीं मिलने से बहुत ज्यादा परेशान है। 

शूटर कपिल ने बताया कि दिल्ली में कहा फायरिंग करनी है उसकी पर्ची गुरुग्राम से बनती थी। कौशल को खास सचिन गुरुग्राम में गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ पर्ची तय करता था कि दिल्ली में कहां फायरिंग करनी है और कितने की रंगदारी मांगनी हैं। दिल्ली पुलिस अधिकारियों को आशंका है कि कौशल गिरोह के सदस्य अभी भी वारदात कर सकते हैं। हरियाणा पुलिस ने वर्ष 2016 में संदीप घड़ोली को मुंबई में मुठभेड़ में मार गिराया था। 

संदीप के मारे जाने के बाद गिरोह की कमान कौशल ने संभाल ली थी। कौशल गिरोह की बिंदर गुर्जर से गैंगवार चल रही थी। इस बीच बिंदर गुर्जर व गुरुग्राम पुलिस के कुछ पुलिसकर्मियों के खिलाफ गुरुग्राम में मामला दर्ज हुआ था। इस दौरान कौशल ने बिंदर गुर्जर के भाई समेत तीन लोगों की हत्या की थी। हत्या करने के बाद ये हरियाणा व दिल्ली में रंगदारी मांगने लगा। इसके बाद ये नकली पासपोर्स से दुबई और फिर थाइलैंड चला गया और वहां अपने गिरोह को चलाने लगा। 

कपिल की सचिन से भौंड़सी जेल में मुलाकात हुई-
स्पेशल सेल में तैनात इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह यादव व विवेकानंद पाठक की टीम ने रोहिणी से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए कपिल उर्फ रवि गुर्जर को सोमवार रात को गिरफ्तार किया था। कौशल की मां कपिल के गांव शाहपुर जाट गांव, हरियाणा गांव की है। कपिल कौशल की लाइफ स्टाइल से बहुत प्रभावित था। गुरुग्राम पुलिस ने आम्र्स एक्ट में फरवरी, 2020 में कपिल को गिरफ्तार किया था। जेल में इसकी मुलाकात कौशल के खास सचिन से हुई थी। कपिल 16 दिन में जेल से बहार आ गया था। कपिल 31 जुलाई को  सेक्टर-10 गुरुग्राम में सचिन से मिला। सचिन ने कपिल को बताया कि कौशल ने दिल्ली में वारदात करने के निर्देश दिए हैं। 


कौशल के निर्देश मिलते ही वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया था-
सचिन व कपिल ने कौशल के निर्देश मिलते ही दिल्ली में वारदात करना शुरू कर दिया था। सबसे पहले हरी नगर स्थित ओउम स्वीट्स के यहां फायरिंग कर रंगदारी मांगी थी। यहां पर सचिन व कपिल ने फायरिंग की थी। यहां से गुरुग्राम पहुंचकर सचिन ने कपिल को मोटरसाइकिल दे दी थी। एक अगस्त को वसंतकुंज में लग्जरी कार डीलर शोरूम पर फायरिंग की थी। यहां इनके साथ तीसरा शूटर कारतूस शामिल हो गया था। अगली वारदात के लिए इनको जापानी पार्क के पास मिलना था। यहां मुठभेड़ के बाद स्पेशल सेल ने कपिल को दबोच लिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed