फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kashmir disappear from Delhi and teens, received great help through Facebook

कश्मीर से मिला दिल्ली से गायब हुआ किशोर, फेसबुक के जरिये मिली बड़ी मदद

Wed, 13 Jul 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 13 Jul 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
Kashmir disappear from Delhi and teens, received great help through Facebook
facebook

एक साल से अधिक समय तक अपने परिवार से बिछुड़े किशोर को मिलाने में फेसबुक ने अहम भूमिका अदा की। दिल्ली के खजूरी खास इलाके से गायब 15 वर्षीय किशोर को दिल्ली पुलिस ने कश्मीर के लाल चौक से सकुशल बरामद कर लिया। 

विज्ञापन


किशोर घर से नाराज होकर कश्मीर भाग आया था। पुलिस के अनुसार किशोर को लेने पहुंची पुलिस की टीम पर स्थानीय लोगों ने पथराव भी किया, जिसमें दिल्ली पुलिस का एक एएसआई जख्मी हो गया। 
विज्ञापन


किसी तरह लोगों को समझाकर खजूरी खास पुलिस किशोर को लेकर यहां आई। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. अजीत कुमार सिंगला ने बताया कि 9 मई 2015 में खजूरी खास निवासी रेखा ने 15 साल के बेटे की गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेखा ने बताया था कि उनका बेटा ट्यूशन पढ़ने घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। किशोर के पास न तो कोई मोबाइल था और न ही उसने कभी कोई कॉल की। 

ऐसे में उसका पता नहीं चल पा रहा था। इस बीच नवंबर 2015 से अप्रैल 2016 के बीच उसने अपने बड़े भाई से फेसबुक पर चैटिंग की। उसी आधार पर पुलिस ने साइबर एक्सपर्ट की मदद ली। 

दिल्ली पुलिस की टीम पर कश्मीर में हुआ पथराव

Kashmir disappear from Delhi and teens, received great help through Facebook
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि किशोर कश्मीर में लाल चौक के पास दलाल मोहल्ला से चैट कर रहा था। फौरन एसआई मनीष त्यागी,एएसआई उमेश व अन्य की टीम को कश्मीर के लाल चौक रवाना कर दिया। 

मौजूदा समय में वहां पर खूब हंगामा चल रहा था। पुलिस की टीम को देखते ही लोगों ने पथराव कर दिया। जिसमें एएसआई उमेश जख्मी हो गया। किसी तरह लोगों को समझाकर सारा माजरा बताया गया। 

पुलिस को कश्मीर के चावल कारोबारी इश्तियाक अहमद के घर से किशोर सकुशल बरामद हो गया। उसने बताया कि वह भागकर कश्मीर आ गया था। यहां इश्तियाक ने बच्चे को अकेला देखकर अपने पास रख लिया था। हालांकि इश्तियाक ने उसे पढ़ाने के लिए जोर डाला था लेकिन उसने मना कर दिया था। वह वहां छोटा-मोटा काम कर रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed