फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   karwachauth at the door jewellery market is on boom

करवाचौथ की दस्तक:  जेवराें के एक हजार करोड़ से अधिक के कारोबार की संभावना

Sun, 16 Oct 2016 12:06 AM IST
यशलोक सिंह/अमर उजाला, गुड़गांव
यशलोक सिंह/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 16 Oct 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
पिछले काफी समय से सुस्त पड़े सराफा बाजार में करवाचौथ की दस्तक से फिर से रौनक लौट आई है। दुकानों पर ग्राहकों के आने का सिलसिला जोर पकड़ने लगा है। कारोबारियों का कहना है कि इस बार उम्मीद है कि पिछले सालों की अपेक्षा बेहतर कारोबार होगा।
विज्ञापन


सदर बाजार से लेकर गोल्ड सूक तक में चहल- पहल नजर आ रही है। जो एक दो दिनों में और बढ़ने की उम्मीद है। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि गुड़गांव में करवाचौथ पर सराफा बाजार का कारोबार एक हजार करोड़ से अधिक होगा। वहीं गिफ्ट गैलरियों से लेकर अन्य प्रकार के आइटमों की भी जोरदार खरीदारी हो रही है।
विज्ञापन


शहर से लेकर गांव तक करवाचौथ को लेकर तैयारियां होने लगी हैं। पति अपनी पत्नी को देने के लिए गहनों, परिधान और अन्य आइटम की खरीदारी करते देखे जा रहे हैं। आभूषण की दुकानों पर भीड़ ज्यादा देखी जा रही है। यहां छोटे आइटम से लेकर बड़े आइटमों तक की डिमांड हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारोबारियों का कहना है कि छोटे आइटमों में चांदी की चुटकी व पायल की मांग सबसे अधिक है। वहीं सोने के गहनों की भी खूब खरीदारी हो रही है। लोगों ने आभूषणों की एडवांस बुकिंग कर ली है।

आभूषण कारोबारी अजय कुमार का कहना है कि इस बार मार्केट में ग्राहक दिखाई पड़ रहे हैं। जबकि पिछली बार स्थिति काफी खराब थी।  अगर यही स्थिति दो तीन दिनों तक बनी रहती है तो अच्छा कारोबार हो सकता है।  

गुड़गांव ज्वैलर्स एसोसिएशन के महासचिव अमित जिंदल का कहना है कि बाजार में भीड़ ज्यादा है  इसका कारण सोने का सस्ता होना भी है। पिछले दस दिनों में सोने के भाव में करीब 1,500 रुपये की गिरावट आई है।

सोने के आइटमों में लेडीज रिंग, मंगलसूत्र, चेन, टॉप्स, कंगन और इयरिंग की मांग सबसे अधिक है। उन्होंने बताया कि 22 कैरेट सोने का भाव प्रति दस ग्राम इस समय 27,900 रुपये है। वहीं 24 कैरेट सोने का प्रति दस ग्राम भाव 30,500 रुपये है।

जिंदल ने कहा कि वर्ष 2016 सराफा बाजार और कारोबारियों के लिए काफी खराब रहा। अगर जाते-जाते कुछ बेहतर दे जाए तो इससे बेहतर बात कुछ और नहीं। ग्राहकों को लुभाने के डिस्काउंट भी दिए जा रहे हैं। वहीं मेकिंग चार्ज में भी छूट दी गई है। 
 
गिफ्ट आइटमों की बिक्री ज्यादा 

सदर बाजार से लेकर मॉल्स तक की गिफ्ट गैलरियों में करवाचौथ के लिए जमकर खरीदारी हो रही है। पति अपनी पत्नी के लिए ही नहीं बल्कि प्रेमी अपनी प्रेमिकाओं के लिए दिल खोलकर खर्च कर रहे हैं।


आर्चीज गैलरी से फंकी ज्वैलरी, पर्स, डेकोरेशन वाले सामान, फोटो फ्रेम, विदेशी चॉकलेट हैंपर, फोटो एलबम सहित अन्य आइटमों की डिमांड सबसे अधिक है। वहीं सेल फोन, टैब व लैपटॉप की भी सेल बढ़ गई है।

ऑनलाइन शॉपिंग के जरिए भी गिफ्ट आइटम खरीदने पड़ रहे हैं। गिफ्ट गैलरी संचालक धीरज का कहना है कि लोगों में करवाचौथ को लेकर उत्साह दिखाई दे रहा है। 
 
इन आइटमों की मांग सबसे अधिक...
आइटम            भाव
चुटकी                150 से 1000 रुपये
पायल                600 से 10,000 रुपये
लेडीज रिंग            8,000 से 30,000 रुपये
मंगलसूत्र             10,000 से 50,000 रुपये
टॉप्स                2,500 से 8,000 रुपये
कंगन                12,000-30,000 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed