{"_id":"5c68df33bdec22077e436d3d","slug":"karol-bagh-hotel-fire-delhi-police-crime-branch-arrested-rakesh-goel-owner-of-hotel-arpit-palace","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोल बाग होटल हादसा में 17 लोगों की हुई थी मौत, अर्पित पैलेस का मालिक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करोल बाग होटल हादसा में 17 लोगों की हुई थी मौत, अर्पित पैलेस का मालिक गिरफ्तार
Sun, 17 Feb 2019 09:42 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 17 Feb 2019 09:42 AM IST
विज्ञापन
राकेश गोयल
- फोटो : ani
करोलबाग के होटल अर्पित पैलेस अग्निकांड के मामले में दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने होटल के मालिक राकेश गोयल को गिरफ्तार कर लिया है। इसी होटल में अग्निकांड के दौरान पांच महिलाओं और एक बच्चे समेत 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से झुलस गए थे। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। क्राइम ब्रांच राकेश गोयल को आज अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन
पुलिस ने रविवार को बताया कि अपराध शाखा ने शनिवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से गोयल को गिरफ्तार किया है। इससे पहले दिल्ली पुलिस को सूचना मिली थी कि गोयल इंडिगो की फ्लाइट 6ई 1702 में कतर में सवार हुआ है।DCP Rajesh Deo on Karol Bagh hotel fire which killed 17 people: Delhi Police Crime Branch has arrested Rakesh Goel, the owner of hotel Arpit Palace. He shall be produced in court today. pic.twitter.com/flzvrxp8o3
— ANI (@ANI) February 17, 2019विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त (अपराध) राजेश देव ने बताया कि गोयल के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था, जिसके चलते अधिकारियों को सावधान किया गया। गोयल के यहां आगमन पर उन्हें हिरासत में ले लिया गया और अपराध शाखा को सौंप दिया। उन्हें संक्षिप्त पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। गोयल को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
बता दें कि दिल्ली सरकार ने करोल बाग के होटल अर्पित पैलेस में आग लगने की घटना के बाद सख्त कदम उठाया है। सरकार ने इलाके के 30 होटलों के फायर अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) को रद्द कर दिया है। साथ ही एमसीडी से संबंधित होटलों को सील करने के लिए कहा है।