फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   karnam malleswari receives bbc lifetime achievement award

सम्मान: कर्णम मल्लेश्वरी को मिला बीबीसी का लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, मनीष सिसोदिया बोले- महिलाएं हर क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन कर रहीं

Tue, 29 Mar 2022 01:48 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 29 Mar 2022 01:48 AM IST
सार

मनीष सिसोदिया ने कहा कि आज चाहे एजुकेशन हो, एडमिनिस्ट्रेशन हो या खेल, महिलाएं हर क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने खुशी जाहिर की और कहा कि इतनी सारी महिलाओं ने खेल के क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ी है। सभी स्पोर्ट्स के फील्ड में अगली पीढ़ी की लड़कियों के लिए प्रेरणा हैं। 

विज्ञापन
karnam malleswari receives bbc lifetime achievement award
दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की उप-कुलपति कर्णम मल्लेश्वरी - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की उप-कुलपति कर्णम मल्लेश्वरी को खेल जगत में उनके अतुलनीय योगदान के लिए बीबीसी द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया। ‘बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्स वीमेन ऑफ द ईयर’ अवार्ड वितरण समारोह में उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी शिरकत किया। मनीष सिसोदिया ने अवार्ड के लिए चयनित खिलाडियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के अलावा ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, जन जातीय मंत्री अर्जुन मुंडा, भारतीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा, बीबीसी के डायरेक्टर जनरल टिम डेव, बीबीसी के पूर्व ब्यूरो चीफ मार्क टुल्ली, लेखक गिलियन राइट व दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना मौजूद थे।

विज्ञापन


मनीष सिसोदिया ने कहा कि आज चाहे एजुकेशन हो, एडमिनिस्ट्रेशन हो या खेल, महिलाएं हर क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने खुशी जाहिर की और कहा कि इतनी सारी महिलाओं ने खेल के क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ी है। सभी स्पोर्ट्स के फील्ड में अगली पीढ़ी की लड़कियों के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने महिला चैंपियन को बधाई देते हुए कहा कि आज ये महिला खिलाड़ी युवा लड़कियों को प्रेरित कर रही हैं कि वह भी ऐसा कर सकती हैं।
विज्ञापन


मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में केजरीवाल सरकार महिलाओं को हर कदम पर जरूरी सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी इसी दिशा में एक अनूठी पहल है, जहां आने वाले सत्र से 250 खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय खेलों के लिए तैयार करने के लिए एक्सपर्ट कोचों के द्वारा वर्ल्ड-क्लास ट्रेनिंग दी जाएगी। दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की उपकुलपति कर्णम मल्लेश्वरी ने कहा कि भारत में जितना टैलेंट है, उतना कहीं और नहीं है। उन्होंने याद दिलाया कि वह ओलम्पिक में सिर्फ दो किलोग्राम से गोल्ड मेडल जीतने से चूक गई थीं, लेकिन एक मेंटर के रूप में वह भारत के लिए गोल्ड मेडल जरुर लेकर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीबीसी ने टोक्यो ओलम्पिक में वेटलिफ्टिंग में भारत के लिए रजत पदक जीतने वाली सेखोम मीराबाई चानू को स्पोर्ट्स वीमेन ऑफ द ईयर अवार्ड,  टी-20 अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली खिलाड़ी शैफाली वर्मा को इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड व भारत के लिए ओलम्पिक में पदक जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी व दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की उपकुलपति कर्णम मल्लेश्वरी को खेल जगत में उनके अतुलनीय योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा।

सम्मानित होने वाले अन्य खिलाड़ी 
. पैरा ओलंपिक शटलर पलक कोहली
.    दो बार के पैरा ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट जैवलीन थ्रोअर देवेन्द्र झाझरिया
.    टोक्यो ओलम्पिक गोल्ड मेडलिस्ट जैवलीन थ्रोअर नीरज चोपड़ा
.    टोक्यो ओलंपिक में कुश्ती में भारत के लिए रजत पदक जीतने वाले पहलवान रवि दहिया
.    टोक्यो ओलंपिक में कुश्ती में भारत के लिए कांस्य पदक जीतने वाले पहलवान बजरंग पूनिया 
.    टोक्यो ओलम्पिक में कांस्य जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम
.    ओलम्पिक में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम
.    टोक्यो ओलम्पिक में बॉक्सिंग में कांस्य जीतने वाली महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन
.    ओलम्पिक में रजत व कांस्य पदक जीतने वाली शटलर पीवी सिंधू
.    टोक्यो पैरा ओलंपिक में स्वर्ण व कांस्य जीतने वाली शूटर अवनि लेखारा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed