{"_id":"5d33c16f8ebc3e6c926ac48a","slug":"kargil-victory-run-flagged-off-from-vijay-chowk","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कारगिल विजय दौड़ शुरू, बड़ी संख्या में शामिल हुए उत्साहित लोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारगिल विजय दौड़ शुरू, बड़ी संख्या में शामिल हुए उत्साहित लोग
Sun, 21 Jul 2019 07:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 21 Jul 2019 07:05 AM IST
विज्ञापन
विजय दौड़
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी दिल्ली के विजय चौक से कारगिल विजय दौड़ शुरू हो गई है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार लेफ्टिनेंट जनरल अश्वनी कुमार ने झंडी दौड़ की शुरुआत की।
विज्ञापन
इस विजय दौड़ में बड़ी संख्या में बच्चे, युवा और बुजुर्ग शामिल हुए। सभी ने करगिल शहीदों को यादकर श्रद्धांजलि भी दी। दौड़ में महिलाओं ने भी पुरुषों के साथ दिया।
विज्ञापन
#WATCH Delhi: Kargil 'victory run' flagged off by Lieutenant-General Ashwani Kumar, from Vijay Chowk. The run will conclude at India Gate. #KargilVijayDiwas pic.twitter.com/SCeanZFrSJ
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 21, 2019
आपको बता दें कि इस दौड़ का आयोजन कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में किया गया है। विजय चौक से शुरू हुई यह दौड़ इंडिया गेट पर खत्म होगी। इसमें उत्साहित लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए हैं।
इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को द्रास स्थित कारगिल वार मेमोरियल का दौरा किया और उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उसके बाद कारगिल विजय दिवस की 20वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में राजनाथ सिंह ने एक ‘मेमोरी लेन’ समर्पित की गई जो कुछ महत्वपूर्ण लड़ाइयों की जानकारी प्रदर्शित करती है। यह ‘मेमोरी लेन’ बहादुर भारतीय सैन्य अधिकारियों, जूनियर कमीशंड अधिकारियों और जवानों के वीरतापूर्ण कार्यों की याद दिलाती है।
रक्षा मंत्री सिंह ने सबसे पहले प्रतिष्ठित कारगिल वार मेमोरियल में ऑपरेशन विजय के वीर शहीदों की याद में पुष्पांजलि अर्पित की। शहीदों के सम्मान के लिए एक मिनट का मौन भी रखा। बाद में उन्होंने स्मारक परिसर में स्थित ‘वीर भूमि’ और ‘हट ऑफ रेमेंब्रन्स’ का भी दौरा किया।
इस दौरान रक्षा मंत्री को ऑपरेशन विजय को लेकर जानकारी दी गई, जिसमें द्रास, कारगिल और बटालिक सेक्टरों में दुश्मन के नापाक मंसूबों को नाकाम करने के लिए भारतीय सैनिकों की वीरतापूर्ण कार्रवाई शामिल थी।
इस दौरान ऑपरेशन विजय का हिस्सा रहे फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी ने खुद कारगिल युद्ध के दौरान हुई विभिन्न लड़ाइयों को लेकर लामोचन व्यू प्वाइंट पर रक्षा मंत्र को जानकारी दी।
रक्षा मंत्री ने सीमाओं पर डटे सैनिकों के समर्पण की सराहना की और हमेशा ‘नेशन फर्स्ट’ के जज्बे को बुलंद रखने की सराहना की। रक्षा मंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत और उत्तरी कमान के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह भी थे।