{"_id":"69b55d9893d820db95060dcb","slug":"karate-winners-aniket-gupta-and-deepika-dhiman-were-welcomed-by-the-department-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-127736-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: कराटे के विजेता अनीकेत गुप्ता और दीपिका धीमान का विभाग ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: कराटे के विजेता अनीकेत गुप्ता और दीपिका धीमान का विभाग ने किया स्वागत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित सीनियर नेशनल कराटे चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले आयकर विभाग के खिलाड़ियों अनीकेत गुप्ता और दीपिका धीमान को विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने सम्मानित किया। प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर आनंद झा, चीफ कमिश्नर (प्रशासन एवं टीपीएस) अभिषेक शर्मा, एडिशनल चीफ कमिश्नर पूजन राणा और जॉइंट चीफ कमिश्नर के. आर. दीपा ने दोनों खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी।
प्रतियोगिता में अनीकेत गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो रजत पदक जीते। साथ ही उन्होंने लगातार 19 वर्षों तक राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पदक जीतने की उपलब्धि कायम रखी है। वर्ष 2005 से अब तक वह विश्व कराटे महासंघ, एशियाई कराटे महासंघ, कॉमनवेल्थ कराटे महासंघ और दक्षिण एशियाई कराटे महासंघ से संबद्ध राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कुल 44 पदक जीत चुके हैं।
वहीं दीपिका धीमान ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीन रजत पदक हासिल किए। वह पिछले 15 वर्षों से लगातार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीत रही हैं और अब तक 33 राष्ट्रीय पदक अपने नाम कर चुकी हैं। इस चैंपियनशिप में देश के 32 राज्यों के अलावा सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड, आईटीबीपी और असम राइफल्स की टीमों ने भी भाग लिया। दोनों खिलाड़ियों का चयन 1 से 6 अप्रैल तक अमेरिका के टेक्सास में आयोजित यूएसए ओपन कराटे प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए किया गया है।