फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Karampura-Motinagar flyover closed; vehicle movement slows down.

Delhi NCR News: करमपुरा-मोतिनगर फ्लाईओवर बंद, वाहनों की गति पड़ी धीमी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 09:15 PM IST
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी कर रहा छह जर्जर ज्वॉइंट की मरम्मत, सर्विस रोड समेत आसपास के इलाकों में बढ़ा ट्रैफिक दबाव
विज्ञापन








संवाद न्यूज एजेंसी





नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के पटेल रोड स्थित करमपुरा-मोतीनगर फ्लाईओवर पर बुधवार को मरम्मत कार्य के चलते यातायात प्रभावित रहा। फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड पर दोपहर के समय भी वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं और गाड़ियां धीमी गति से चलती दिखाई दीं। करमपुरा, मोतीनगर, कीर्ति नगर, पंजाबी बाग और शादीपुर के आसपास के मार्गों पर भी यातायात का दबाव बढ़ा रहा।
फ्लाईओवर की मरम्मत का काम लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से किया जा रहा है। मौके पर काम कर रहे चंदन ने बताया कि फ्लाईओवर के छह जर्जर जॉइंट की मरम्मत की जा रही है। उनका कहना था कि काम के कारण दोपहर में भी सामान्य दिनों की तुलना में अधिक ट्रैफिक देखने को मिल रहा है।स्थानीय दुकानदारों के मुताबिक, पटेल रोड पर पहले से ही यातायात का दबाव रहता है, लेकिन मरम्मत कार्य शुरू होने के बाद स्थिति और प्रभावित हुई है।
विज्ञापन

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने मरम्मत को लेकर पहले ही एडवाइजरी जारी की है। कार्य 29 अक्तूबर तक चलेगा। पहले चरण में नौ अक्तूबर तक करमपुरा से कीर्ति नगर जाने वाली लेन बंद रहेगी। दूसरे चरण में 10 से 29 अक्तूबर तक कीर्ति नगर से करमपुरा आने वाली विपरीत लेन बंद रहेगी। पुलिस ने वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed