कपिल सिब्बल के गाने को आवाज देंगे अरिजीत और टर्की की मॉडल पर फिल्माया जाएगा गीत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजनीति के दिग्गज और कांग्रेस नीत यूपीए सरकार में कई महत्वूपर्ण मंत्री पदों को संभाल चुके सुप्रीम कोर्ट के वकील कपिल सिब्बल को गीत-संगीत में रुचि है ये तो सब जानते हैं, लेकिन उन्हें संगीत की इतनी समझ है कि अब उन्होंने अपने लिखे एक गीत के लिए पहले से तय म्यूजिक डायरेक्टर को हटाने की फैसला किया है।
असल में कपिल सिब्बल का गीत हिंदी फिल्म 'शोरगुल' में डाला गया है। यह भारतीय राजनीति पर आधारित फिल्म है जिसमें पहले ललित पंडित संगीत दे रहे थे लेकिन कपिल सिब्बल को उनका संगीत पसंद न आने की वजह से अब उनकी जगह नीलदरी कुमार को ये जिम्मेदारी दी गई है। इस गीत को मशहूद गायक अरिजित सिंह अपनी आवाज दे रहे हैं।
असल में कपिल एक कव्वाली सिक्वल को फिल्म में डालना चाहते थे, लेकिन ललित का म्यूजिक उसके साथ न्याय नहीं कर पा रहा था। जबकि कपिल सिब्बल नीलदरी कुमार के साथ एक अन्य प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे और उन्हें इनका म्यूजिक बेहद पसंद आ गया।
तुर्की की सुपर मॉडल पर फिल्माया जाएगा गाना
इस बारे में फिल्म के डायरेक्टर जितेंद्र तिवारी बताते हैं कि कपिल सिब्बल की पसंद के बाद हमने फिल्म में म्यूजिक डायरेक्टर को बदलने का फैसला किया है।
हालांकि ललित पंडित के संगीत निर्देशन में बने तीन अन्य गीतों को फिल्म में जगह दी गई है। फिल्म डायरेक्टर जितेंद्र तिवारी बताते हैं कि कपिल सिब्बल द्वारा लिखे गए गीत को तुर्की की मॉडल पर फिल्माया गया है।
फिल्म के कास्ट के बारे में बताते हुए जितेंद्र कहते हैं कि फिल्म में मुख्य भूमिका में जिमी शेरगिल, आशुतोष राणा और संजय सूरी हैं।