फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kapil Mishra said no one is front of BJP 

दिल्ली विधानसभा चुनावः कपिल मिश्रा बोले- केजरीवाल आत्ममुग्ध, भाजपा की टक्कर में कोई नहीं

Sat, 18 Jan 2020 03:51 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 18 Jan 2020 03:51 PM IST
विज्ञापन
Kapil Mishra said no one is front of BJP 
कपिल मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री व सोशल मीडिया की गहरी समझ रखने वाले भाजपा नेता कपिल मिश्रा चुनावी मैदान में हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत आम आदमी पार्टी (आप) नेतृत्व पर पार्टी छोड़ने वाले कपिल मिश्रा को भाजपा ने मॉडल टाउन से उम्मीदवार बनाया है। अमर उजाला ने दिल्ली चुनाव से जुड़ी रणनीति पर उनसे चर्चा की। 

विज्ञापन


आप आम आदमी पार्टी में भी रहे और अब भाजपा से उम्मीदवार हैं। दोनों दलों में क्या फर्क है?
भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है, जबकि अरविंद केजरीवाल ने आप को सिंगल सीटर मोपेड बना दिया है। दोनों में कोई तुलना ही नहीं है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज पूरी तरह से आत्म मुग्ध हैं। उनके अलावा आप के किसी दूसरे नेता की स्वतंत्र आवाज नहीं बची है। यहां तक कि कार्यकर्ता तक जमीन पर नहीं बचे हैं, जबकि भाजपा में हर स्तर पर न सिर्फ संगठन मजबूत है, बल्कि भाजपा के नेतृत्व का भी कोई सानी नहीं है।
विज्ञापन


लेकिन भाजपा को दिल्ली में चुनौती तो आप से ही है?
खुशफहमी के लिए आप के लोग सोच सकते हैं। आज भाजपा को दिल्ली में टक्कर देने वाला कोई नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भाजपा सत्ता हासिल करने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना यकीन तो शायद भाजपा नेताओं को भी नहीं होगा?
नहीं, ऐसा नहीं है। भाजपा के प्रचार अभियान को जमीनी स्तर पर आगे बढ़ाने वाले आम कार्यकर्ताओं तक को पता है कि भाजपा जीत की तरफ बढ़ रही है।

दिल्ली चुनाव के अहम मसले क्या हैं?
दिल्ली सरकार की पांच साल की नाकामी और राष्ट्र को जोड़ने वाले मसले पर कांग्रेस व आप के देश विरोधी रुख दिल्ली चुनाव की दिशा तय करने जा रहे हैं। दिल्ली के लोग जानते हैं कि किस तरह आप ने मौकापरस्ती दिखाई है। यहां तक कि अपने 15 विधायकों का टिकट काट लिया। इसकी जगह उसे धन्नासेठों को बेच दी।


लेकिन अरविंद केजरीवाल कह रहे हैं कि उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है।
अगर अच्छा काम किया है तो उन्होंने टिकट क्यों बदल दिया। टिकट बदलने का मतलब ही है कि उनको अपने और अपनों पर भरोसा नहीं है। दो सिख विधायकों का टिकट कटने से आज दिल्ली का पूरा सिख समुदाय आप से नाराज चल रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed