फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kapil mishra attack on acb action in tanker scam

'एसीबी मत्था टेकने गई थी और शीला के साथ चाय पार्टी करके लौट आई'

Sun, 28 Aug 2016 08:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 28 Aug 2016 08:40 PM IST
विज्ञापन
Kapil mishra attack on acb action in tanker scam
कप‌िल म‌िश्रा

जलबोर्ड के वाटर टैंकर घोटाले पर पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित से पूछताछ करने गई एसीबी टीम पर दिल्ली सरकार के जल मंत्री कपिल मिश्रा ने तंज कसा है।

विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि एसीबी टीम वहां मत्था टेकने गई थी। उसके बाद चाय पार्टी करके लौट आई। शिकायतकर्ता को अपने दफ्तर में बुलाते है और आरोपी को उसके घर पर जाकर पूछताछ करते है। 
विज्ञापन


कपिल मिश्रा ने कहा कि भाजपा शीला दीक्षित को बचाना चाहती है। आज एसीबी ने जो किया उससे यह सच साबित होता है।

'मुझे अपने दफ्तर बुलाया और घंटों पूछताछ की'

Kapil mishra attack on acb action in tanker scam
शीला दीक्ष‌ित

मैंने घोटाले की शिकायत की तो मुझे अपने दफ्तर में बुलाया। घंटों आधा दर्जन से अधिक अधिकारियों ने पूछताछ की। क्रास क्वेश्चन पूछे गए और तुरंत बयान पर साइन कराया है। 

जब इस मामले में आरोपी शीला दीक्षित की बारी आई तो उन्हें एसीबी के दफ्तर बुलाने के बजाए उनके यहां चाय पीने चले गए। पूछताछ, क्रास क्वेश्चन करने के बजाए सवालों की सूची दे दी। 

उन्ही सुविधानुसार जब चाहे तब जवाब देने की बात कह दी। शीला दीक्षा के खिलाफ अलग-अलग भ्रष्टाचार के मामलों चार एफआईआर है फिर भी इतना डर। इससे साफ है कि भाजपा उन्हें बचाना चाहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed