केजरी को बचाने के लिए कपिल ने बनाया मेहबूबा को निशाना, बवाल पर दिया कवर फायर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्जिकल स्ट्राइक को पाकिस्तान के फर्जी बताने पर केजरीवाल के सवाल से उठे बवाल पर कपिल मिश्रा ने दिल्ली में जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा पर हमला कर उन्हें कवर फायर दिया।
केजरीवाल के बयान पर उनके गुरु अन्ना हजारे सहित विपक्ष के लगातार हमला बोलने पर कपिल की रणनीति ने आप नेताओं को मुद्दा बदलने व राजनैतिक लाभ पाने में थोड़ी राहत भी दी।
अफजल गुरु को चार वर्ष पूर्व फांसी दिए जाने के बाद कश्मीर में हुए विरोध पर कपिल ने उस समय भी पीडीपी व जम्मू-कश्मीर सरकार से सवाल पूछे थे कि वे अफजल को आतंकी मानते हैं या नहीं है।
दरअसल, आतंकी हमलों के बीच कश्मीर में पीडीपी से भाजपा के गठबंधन पर आम आदमी पार्टी सवाल उठाती रही है। कपिल ने इसके लिए जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखे थे कि वे बुरहान वानी, अफजल व जेएनयू में देश विरोध नारे लगाने वालों को देश विरोधी मानते हैं या नहीं।
एजेंडा तो पुराना था, लेकिन सर्जिकल स्ट्राइक व कश्मीर में चल रही हिंसा पर जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को दिल्ली के कार्यक्रम में घेरने व अरविंद केजरीवाल के बयान पर हमले के बीच इसे केजरीवाल को कवर फायर देने के अलावा राजनैतिक माइलेज की कोशिश भी माना जा रहा है।
कपिल ने की राजनैतिक माइलेज बढ़ाने की कोशिश
सर्जिकल स्ट्राइक पर केजरीवाल के बयान से पंजाब विधानसभा चुनाव में नुकसान न हो, इस पर भी इसे सही समय पर किया गया सही हमला पार्टी के रणनीतिकार मान रहे हैं।
हुआ भी कुछ ऐसा ही, कार्यक्रम में इस हंगामे के बाद कपिल के चले जाने व महबूबा के भावुक हो जाने के बाद मीडिया व सोशल मीडिया पर केजरीवाल की जगह महबूबा व कपिल विवाद ने जगह बना ली।
महबूबा भी यहां दुविधा में दिखीं। वे भावुक तो हुई, लेकिन आतंकी बुरहान व अफजल पर उठाए कपिल के सवाल पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। दरअसल, वहां भी मामला वोट बैंक का है, शायद यही कारण रहा कि जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी कुछ देर बाद ट्वीट कर महबूबा के पक्ष में खड़े दिखे।
वहीं इस कार्यक्रम में कपिल के सवाल उठाने पूर्व नियोजित थे या नहीं, इस बारे में तो नहीं कहा जा सकता, लेकिन फौरी तौर पर आप को इससे राहत मिलती दिखी।