Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kanwariyas from Haryana and Rajasthan reached Delhi border camps

Kanwar Yatra 2025: पैरों में छाले, मन में भक्ति... कठिन यात्रा में कांवड़ियों को भोले बाबा दे रहे शक्ति

Tue, 15 Jul 2025 05:15 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 15 Jul 2025 05:15 AM IST
सार

उत्तर पूर्वी दिल्ली में जीटी रोड पर गुरुग्राम जिला के कांवड़िए रमेश ने बताया कि पैरों में छाले हैं, लेकिन मन में सिर्फ भक्ति है। शिव की कृपा है, तभी हर बार यह यात्रा पूरी होती है। किशन कुमार ने बताया कि हर साल आते हैं और दिल्ली में हर बार कुछ अलग मिलता है। इस बार विश्राम करने की व्यवस्था और सफाई अच्छी है।

विज्ञापन
Kanwariyas from Haryana and Rajasthan reached Delhi border camps
उत्तर पूर्वी दिल्ली के दिलशाद गार्डन में बने कावड़ शिविर में आराम करते कावड़िए - फोटो : विवेक निगम

विस्तार

सावन की शुरुआत के साथ ही दिल्ली की सीमाएं कांवड़ियों के बम भोले के उद्घोष से शिवमय हो गई हैं। सोमवार तड़के जैसे ही हरियाणा और राजस्थान की ओर से पहले जत्थे के कांवड़िए दिल्ली के बॉर्डर शिविरों में पहुंचे, तो माहौल बोल बम के जयकारों से गूंज उठा। उनके थके चेहरे थे, लेकिन जोश से भरे कदम दिखे। उत्तर प्रदेश से सटे सभी बॉर्डर पर शिविरों में कांवड़ियों का स्वागत पानी, प्राथमिक उपचार, आरामगृह और भंडारे से किया गया।

विज्ञापन


उत्तर पूर्वी दिल्ली में जीटी रोड पर गुरुग्राम जिला के कांवड़िए रमेश ने बताया कि पैरों में छाले हैं, लेकिन मन में सिर्फ भक्ति है। शिव की कृपा है, तभी हर बार यह यात्रा पूरी होती है। किशन कुमार ने बताया कि हर साल आते हैं और दिल्ली में हर बार कुछ अलग मिलता है। इस बार विश्राम करने की व्यवस्था और सफाई अच्छी है। नीरज ने कहा कि पांच दिन से लगातार पैदल चल रहे हैं। यहां पहुंचकर राहत मिली है, लेकिन असली सुकून तब मिलेगा जब अपने शहर पहुंचेंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

उधर, पूर्वी दिल्ली के दिलशाद गार्डन में पहुंचे राजस्थान के कांवड़िए राजेंद्र कहते हैं कि दिल्ली की व्यवस्था साल दर साल बेहतर हो रही है। पानी-बिजली और सफाई में इस बार खास ध्यान दिया गया है, वहीं महिलाओं के लिए बनाए गए विशेष विश्रामगृहों पर महिला कांवड़ियों ने संतोष जताया।

कांवड़ में दिखेगी ऑपरेशन सिंदूर की झलक
राजधानी में कांवड़ यात्रा में पाकिस्तान के खिलाफ किए गए ऑपरेशन सिंदूर की झलक दिखेगी। कांवड़ के शिविरों और झांकियों में सैन्य शौर्य, आधुनिक हथियारों की ताकत और देश की वीर नारियों के योगदान का भव्य रूप से दर्शाया जाएगा।

विज्ञापन

पूर्वी दिल्ली में झांकियां विशेष रूप से तैयार की जा रही हैं। इनमें सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस, राफेल विमान, एस-400 और अन्य सैन्य शक्ति के प्रतीक शामिल होंगे, जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगी। इस साल की कांवड़ यात्रा महिला सशक्तिकरण के नजरिये से बेहद खास है।

सड़कों से गुजरती झांकियों में महिला सशस्त्र बलों का गौरवपूर्ण प्रदर्शन दिखाया जाएगा, जिसमें विंग कमांडर व्योमिका सिंह और लेफ्टिनेंट कर्नल सोफिया कुरैशी जैसी साहसी महिला अधिकारियों को समर्पित झांकियां भी शामिल होंगी। जहांगीरपुरी निवासी राजकुमार का कहना है कि इस बार की कांवड़ यात्रा देश प्रेमियों को समर्पित रहेगी।

कांवड़ यात्री दिनेश ने कहा कि इस बार की कांवड़ यात्रा भगवान शिव के अलावा देशभक्ति को समर्पित है। इसका उद्देश्य लोगों तक यह संदेश पहुंचाना है कि भारत अब चुप नहीं बैठेगा। ऐसी कायराना हरकतों के लिए भारत दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed