फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kanwar Yatra: Heavy vehicles will not be able to enter Ghaziabad from the night of july 21

कांवड़ यात्रा : 21 की रात से गाजियाबाद में नहीं आ सकेंगे भारी वाहन, कमिश्नरेट पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्जन

Wed, 17 Jul 2024 05:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 17 Jul 2024 05:36 AM IST
सार

21 जुलाई की रात से गाजियाबाद में भारी वाहन नहीं जा सकेंगे। ये वाहन अन्य वैकल्पिक मार्ग से होकर आगे जाएंगे। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से भी भारी वाहन मेरठ की ओर नहीं जा सकेंगे। यह डायवर्जन पांच अगस्त तक लागू रहेगा।

विज्ञापन
Kanwar Yatra: Heavy vehicles will not be able to enter Ghaziabad from the night of july 21
कांवड़ यात्रा file pic - फोटो : PTI

विस्तार

कांवड़ यात्रा को लेकर कमिश्नरेट पुलिस ने भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है। 21 जुलाई की रात से गाजियाबाद में भारी वाहन नहीं जा सकेंगे। ये वाहन अन्य वैकल्पिक मार्ग से होकर आगे जाएंगे। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से भी भारी वाहन मेरठ की ओर नहीं जा सकेंगे। यह डायवर्जन पांच अगस्त तक लागू रहेगा। एसीपी यातायात ने बताया कि कांवड़ियों की संख्या को देखते हुए प्लान में परिवर्तन किया जा सकता है। आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई करने वाले वाहनों को अनुमति देखकर ही प्रतिबंधित मार्ग पर प्रवेश दिया जाएगा। एजेसंी

विज्ञापन


यह है डायवर्जन प्लान

  • दिल्ली की ओर से तुलसी निकेतन बॉर्डर, सीमापुरी बॉर्डर, आनन्द विहार बॉर्डर से होकर भारी वाहन गाजियाबाद शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। ये वाहन चौधरी चरण सिंह मार्ग (रोड नं0- 58) से यूपी गेट (गाजीपुर बॉर्डर) होते हुए एनएच-नौ से होकर आगे जाएंगे। 
  • विज्ञापन
  • दिल्ली की ओर से आने वाले वाहन जिन्हें हरिद्वार अमरोहा, मुरादाबाद, लखनऊ आदि स्थानों पर जाना है। वे यूपी गेट (गाजीपुर बॉर्डर) से एनएच-नौ से होकर डासना इंटरसेक्शन से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होते हुए आगे जाएंगे।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • बागपत से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन ट्रोनिका सिटी, सोनिया विहार होते हुए जाएंगे। 
  • हापुड़, बुलंदशहर, दिल्ली, लालकुआं से गाजियाबाद जाने वाले वाहन गाजियाबाद शहर में नहीं आ सकेंगे। ये वाहन एनएच-नौ होते हुए आगे जाएंगे।
  • लोनी बॉर्डर से लोनी कस्बे की ओर भारी वाहन नहीं जा सकेंगे। 
  • संतोष मेडिकल कट से मेरठ तिराहा की ओर भारी वाहन नहीं जा सकेंगे। 
  • गौड़ ग्रीन एवेन्यू, खोड़ा, काला पत्थर, नोएडा सेक्टर 62, छिजारसी, कनावनी पुस्ता से एनएच-नौ होते हुए इंदिरापुरम क्षेत्र में भारी वाहन नहीं जा सकेंगे। 
  • गंगनहर पटरी कावड़ मार्ग, पाइपलाइन मार्ग, दिल्ली-मेरठ रोड व दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे पर भारी वाहन का प्रवेश बंद रहेगा। 
  • हापुड़, भोजपुर से मोदीनगर की ओर भारी वाहन नहीं जा सकेंगे। 
  • वसुंधरा फ्लाईओवर से मोहननगर की ओर भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed