फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kanwar Yatra 2025 Delhi's main roads will remain closed till 23 July

Kanwar Yatra: दिल्ली की मुख्य सड़कें 23 तक बंद, ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने के लिए कहा

Tue, 22 Jul 2025 04:21 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 22 Jul 2025 04:21 AM IST
सार

पुलिस ने कहा कि कांवड़ियों के सुरक्षित मार्ग के लिए केशव चौक गोल चक्कर से युधिष्ठिर सेतु (आईएसबीटी) तक जीटी रोड का बायां मार्ग सोमवार सुबह 8 बजे से 23 जुलाई सुबह 8 बजे तक वाहनों के लिए बंद रहेगा।

विज्ञापन
Kanwar Yatra 2025 Delhi's main roads will remain closed till 23 July
Kanwar Yatra 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए कई प्रमुख मार्गों को 23 जुलाई सुबह 8 बजे तक बंद कर दिया है। पुलिस ने कांवड़ यात्रा के अंतिम चरण में आने वाली भक्तों की भीड़ के मद्देनजर यह फैसला किया।

विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि कांवड़ियों के सुरक्षित मार्ग के लिए केशव चौक गोल चक्कर से युधिष्ठिर सेतु (आईएसबीटी) तक जीटी रोड का बायां मार्ग सोमवार सुबह 8 बजे से 23 जुलाई सुबह 8 बजे तक वाहनों के लिए बंद रहेगा। इसके अलावा अप्सरा बॉर्डर से शाहदरा तक जीटी रोड, सीमापुरी से अप्सरा सीमा और आनंद विहार से अप्सरा सीमा सहित कई प्रमुख मार्ग भी बंद रहेंगे। जीटी रोड से विवेक विहार अंडरपास तक का रास्ता बंद रहेगा। पुश्ता रोड से शास्त्री पार्क तक जाना भी संभव नहीं होगा।
विज्ञापन


यातायात पुलिस ने लोगों को वैकल्पिक मार्गों से जाने की सलाह दी है। कहा कि स्वामी दयानंद मार्ग पर आईएसबीटी की ओर जाने वालों को या तो केशव चौक अंडरपास से मौजपुर जाना चाहिए, या श्याम चौक पर यू-टर्न लेना चाहिए।  सीलमपुर टी-पॉइंट से वाहनों को वजीराबाद रोड के लिए रोड नंबर 66 का उपयोग करना चाहिए। पुराने लोहे के पुल से जीटी रोड की ओर जाने वाले यातायात को कैलाश नगर के रास्ते पुस्ता रोड कॉरिडोर पर भेजा जा रहा है। लोगों से यात्रा की योजना पहले से बनाने का आग्रह किया है। कहा, कांवड़ यात्रा के दौरान डायवर्जन का पालन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed