फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kanwar Yatra 2022 Advisory issued to shift blacksmiths on Kanwar route in Delhi

Kanwar Yatra 2022: कांवड़ यात्रा के दौरान सड़क किनारे नहीं दिखेंगे लोहार, इसलिए दूसरी जगह स्थांनातरित करने के लिए कहा

Fri, 15 Jul 2022 11:23 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 15 Jul 2022 11:23 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस ने कांवड़ यात्रा के चलते एडवाइजरी जारी करते हुए लोहारों को दूसरी जगह स्थांनातरित करने के लिए कहा है। साथ ही सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए कहा गया है। हर फर्जी पोस्ट की जांच की जाए।

विज्ञापन
Kanwar Yatra 2022 Advisory issued to shift blacksmiths on Kanwar route in Delhi
दिल्ली में कांवड़ यात्रा को लेकर सजाया गया शिविर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में अब कांवड़ यात्रा के दौरान सड़क किनारे रहने वाले लोहार नहीं दिखेंगे। दिल्ली पुलिस ने कांवड़ यात्रा के चलते एडवाइजरी जारी करते हुए लोहारों को दूसरी जगह स्थांनातरित करने के लिए कहा है। पुलिस का कहना है कि लोहार मांसाहारी भोजन का सेवन करते हैं, जिससे वह हड्डियों को सड़क पर फेंकते हैं। इससे कांवड़ियों को परेशानी हो सकती है। 

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच की ओर से जिला पुलिस को जारी एडवाइजरी में कहा है कि या तो लोहारों को यात्रा के दौरान हटाया जा सकता है या फिर यात्रा का मार्ग इस तरह तैयार किए जाए कि लोहार रूट में न आएं। साथ ही सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों के लिए कड़ी निगरानी रखने की बात कही है। हर फर्जी पोस्ट की जांच करने को कहा है।

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि लोहार सड़क किनारे रहते हैं और मांसाहारी भोजन का सेवन करते हैं। हड्डियों आदि को फेंकने की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण वह सड़क पर फेंक देते हैं। इससे कांवड़ियों को परेशानी हो सकती है। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने कहा था कि कांवड़ यात्रा के लिए 14 से 26 जुलाई तक पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार 21 जुलाई के बाद कांवड़ियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

कांवड़ियों के लिए कुल 338 कैंप लगाए गए हैं। पुलिस ने लोगों से अनुरोध किया गया है कि वाहन चालक व सड़क उपयोगकर्ताओं को ट्रैफिक नियमों को पालन करना चाहिए। दिल्ली पुलिस पहली बार रजिस्ट्रेशन करा रही है। जिसमें कांवड़ यात्री अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed