फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kanjhawala Girl Accident big question still remains where was girl stuck in car for 13 KM

Kanjhawala Girl Accident: बड़ा सवाल अब भी बरकरार, 13 KM तक कार में कहां फंसी रही युवती; पढ़ें क्राइम थ्योरी

Tue, 03 Jan 2023 04:48 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 03 Jan 2023 04:48 PM IST
सार

टीम ने आशंका जाहिर की है कि युवती को आरोपियों ने पहले अपनी कार से बायीं ओर टक्कर मारी। इसके बाद कार चालक ने ब्रेक मारने का प्रयास किया तो युवती टक्कर लगने के बाद कार के आगे गिर गई। बायीं ओर का अगला पहिया युवती पर चढ़ा और वह कार के अंदरूनी पुर्जों में जा फंसी।

विज्ञापन
Kanjhawala Girl Accident big question still remains where was girl stuck in car for 13 KM
Delhi case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आखिर कैसे बिना बांधे कार से किसी इंसान के शरीर को 13 किलोमीटर तक घसीटा जा सकता है, यह सवाल जांच कर रही पुलिस के गले नहीं उतर रहा है। दिल्ली पुलिस के अलावा क्राइम टीम और एफएसएल की टीमें इसकी पड़ताल में जुटी हैं। मामले की जांच कर रही एक टीम के सदस्य ने जो क्राइम थ्योरी बताई है, उसकी पड़ताल की जा रही है। टीम ने आशंका जाहिर की है कि युवती को आरोपियों ने पहले अपनी कार से बायीं ओर टक्कर मारी।

विज्ञापन

इसके बाद कार चालक ने ब्रेक मारने का प्रयास किया तो युवती टक्कर लगने के बाद कार के आगे गिर गई। बायीं ओर का अगला पहिया युवती पर चढ़ा और वह कार के अंदरूनी पुर्जों में जा फंसी। आरोपियों ने पता होने के बाद भी कार को रोका नहीं। वह कार भगाते रहे। सुनसान जगह देखकर उन्होंने कार से शव को निकाला और उसे सड़क पर फेंककर फरार हो गए। दिल्ली पुलिस इस थ्योरी पर भी काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यदि इस थ्योरी पर यकीन किया जाए तो सवाल यह उठता है कि कार के नीचे इतनी जगह नहीं होती है कि कोई इंसान उसके नीचे जाकर फंस जाए लेकिन इस मामले में आशंका है कि जैसे ही पहिया युवती पर चढ़ा, कार का अगला हिस्सा उठा होगा और युवती उसके नीचे चली गई। युवती का चेहरा ऊपर की ओर रहा और सिर भी अगले पहिये के पास रहा।

विज्ञापन

कार के नीचे पहले उसके गर्म कपड़ों ने गाड़ी के अंदरूनी हिस्सों के साथ फंदे का काम किया होगा। इसके बाद युवती कार के साथ घिसटती चली गई। सड़क पर रगड़ लगने की वजह से उसके कपड़े धीरे-धीरे शरीर से अलग होने लगे लेकिन उसका शरीर कार में फंस चुका था। मामले की जांच कर रही टीम का कहना है कि पता होने के बाद भी आरोपियों ने कार नहीं रोकी।

बाद में सुनसान जगह देखकर कार को रोका गया। शव को गाड़ी से अलग करने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। चूंकि वारदात के समय आरोपी शराब के नशे में चूर थे, ऐसे में उन्होंने इसकी परवाह भी नहीं की कि उनके साथ क्या होगा लेकिन कई लोग तब तक इसको देख चुके थे उन लोगों ने पुलिस को खबर दी। एक कॉलर ने कार का नंबर भी पुलिस को बताया था। इसके बाद पुलिस आराम से आरोपियों तक पहुंच गई। पुलिस अब इस थ्योरी पर काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed