फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kanjhawala Case Home Minister Amit Shah summoned detailed report of case

Kanjhawala Case: गृहमंत्री शाह ने तलब की मामले की विस्तृत रिपोर्ट, विशेष आयुक्त के नेतृत्व में जांच कमेटी गठित

Tue, 03 Jan 2023 04:16 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 03 Jan 2023 04:16 AM IST
सार

विशेष आयुक्त (कानून व्यवस्था), सागर प्रीत हुड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आरोपियों पर गैर इरादतन हत्या व आपराधिक साजिश की धारा जोड़ी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अन्य धाराएं भी लगाई जा सकती हैं।

विज्ञापन
Kanjhawala Case Home Minister Amit Shah summoned detailed report of case
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूरे देश को झकझोर देने वाले राजधानी में युवती की मौत मामले की विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। निर्देश के बाद दिल्ली पुलिस ने विशेष आयुक्त शालिनी सिंह के नेतृत्व में जांच कमेटी गठित की है। वहीं, पुलिस ने माना है कि बाहरी दिल्ली इलाके में टक्कर मारने के बाद कार सवार युवकों ने सुल्तानपुरी से कंझावला तक युवती को करीब 13 किमी तक घसीटा था।

विज्ञापन

इस बीच, पांचों आरोपियों दीपक खन्ना (26), अमित खन्ना (25), किशन (27), मिथुन (26) व मनोज मित्तल को मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अजय सिंह परिहार ने सोमवार को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। विशेष आयुक्त (कानून व्यवस्था), सागर प्रीत हुड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आरोपियों पर गैर इरादतन हत्या व आपराधिक साजिश की धारा जोड़ी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अन्य धाराएं भी लगाई जा सकती हैं। आरोपियों को वारदात स्थल पर ले जाकर बयान से घटना का मिलान किया जाएगा। सीसीटीवी के आधार पर घटनाक्रम की जांच की जाएगी। वाहन की भी फोरेंसिक जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उपराज्यपाल ने कहा शर्म से झुक गया सिर
दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) वीके सक्सेना ने घटना पर दुख जताते हुए ट्वीट किया कि इस अमानवीय घटना से उनका सिर शर्म से झुक गया है। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन

दोषियों को हो फांसी: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और उन्हें फांसी पर लटकाया जाए। मुख्यमंत्री ने इस बारे में उपराज्यपाल वीके सक्सेना से सोमवार को सख्त कार्रवाई की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed