फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kanjhawala Case A team of Delhi Police reached Jonti village in the early hours for investigation

Kanjhawala Case: दिल्ली पुलिस तड़के पहुंची जोंटी गांव, युवती के रूट को किया ट्रेस, घटनास्थल का जायजा लिया

Tue, 03 Jan 2023 09:22 AM IST
आकाश दुबे एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 03 Jan 2023 09:22 AM IST
सार

पुलिस सूत्रों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को घटना स्थल पर ले जाकर सीन रिक्रिएट भी किया जाएगा। दूसरी ओर सुल्तानपुरी थाना प्रभारी ने अपनी गाड़ी से हादसे वाले स्थान से लेकर शव मिलने वाली जगह की दूरी नापी।

विज्ञापन
Kanjhawala Case A team of Delhi Police reached Jonti village in the early hours for investigation
घटनास्थल पर जांच करती टीम - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली पुलिस के शीर्ष अधिकारियों की एक टीम मंगलवार तड़के कंझावला घटना की जांच के सिलसिले में जोंटी गांव पहुंची। यहां टीम ने घटनास्थल की जांच की और मौके का बारीकी से जायजा लिया। टीम का नेतृत्व विशेष पुलिस आयुक्त शालिनी सिंह कर रही थीं।

विज्ञापन


वहीं, दिल्ली पुलिस की जांच में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। कंझावला युवती की मौत के मामले में दिल्ली पुलिस का कहना है कि जब हमने मृतक युवती के रास्ते का पता लगाया, तो सामने आया कि वह अपनी स्कूटी पर अकेली नहीं थी। हादसे के वक्त उसके साथ एक और लड़की थी। उसे हादसे में हल्की चोट लगी थी। घटना के बाद वहघर चली गई थी। 
विज्ञापन


स्कूटी पर दूसरी लड़की का CCTV फुटेज सामने आया
दिल्ली पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दूसरी लड़की हादसे के वक्त भी मौके पर मौजूद थी, उसे भी चोट लगी थी, उसके बाद भी उस लड़की ने पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी? इस मामले में आगे की पड़ताल हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में नए साल की पूर्व संध्या पर कार से युवती को 13 किलोमीटर तक घसीटने के मामले ने राजधानी ही नहीं, पूरे देश को शर्मसार कर दिया है। भारी संख्या में पुलिस गश्त पर होने के बावजूद इस तरह की शर्मसार करने वाली घटना सामने आने के बाद व एफआईआर में हल्की धारा जोड़ने के बाद दिल्ली के लोगों का सोमवार को गुस्सा फूट पड़ा। भारी संख्या में लोगों ने सुल्तानपुरी थाने के सामने घंटों प्रदर्शन किया था।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आरोपियों को फांसी देने की मांग की है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने पुलिस को आड़े हाथों लेते हुए कानून व्यवस्था से जुड़े कुछ सवाल पूछे हैं। मामले पर भाजपा ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इस केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाने के लिए कहा है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को घटना स्थल पर ले जाकर सीन रिक्रिएट भी किया जाएगा। दूसरी ओर सुल्तानपुरी थाना प्रभारी ने अपनी गाड़ी से हादसे वाले स्थान से लेकर शव मिलने वाली जगह की दूरी नापी। विशेष पुलिस आयुक्त ने कहा कि आरोपियों ने युवती को 13 किलोमीटर तक घसीटा था। इसमें दो किलोमीटर बाहरी दिल्ली का एरिया आ रहा है जबकि बाकी सारी इलाका रोहिणी जिले में लग रहा है।

पीड़ित परिवार के संपर्क में पुलिस
विशेष पुलिस आयुक्त सागरप्रीत हुड्डा ने बताया कि घटना के बाद कई टीमें बनाकर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस लगातार पीड़ित परिवार के संपर्क में है। पुलिस, क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम भी जांच कर रही है। रविवार रात को एक टीम ने आरोपियों की गाड़ी का मुआयना किया था। सोमवार को एफएसएल की टीम हादसे वाले स्थान से लेकर युवती के शव मिलने वाली जगह पर पहुंची और वहां से साक्ष्य जुटाए। 

कई नई सीसीटीवी फुटेज मिलीं
छानबीन के दौरान पुलिस को कई नई सीसीटीवी फुटेज भी मिलीं, जिनमें आरोपी कार से युवती को घसीटते हुए दिख रहे हैं। पुलिस इनको कब्जे में लेकर पड़ताल में जुटी है। एक फुटेज में आरोपी कार को यू-टर्न लेकर दूसरी ओर ले जाते हुए दिख रहे हैं। वहीं घटना के बाद से परिवार बेटी के लिए इंसाफ की गुहार लगा रहा है। 

हादसा नहीं बल्कि साजिश
परिजनों का आरोप है कि यह महज एक सड़क हादसा नहीं बल्कि साजिश है। आरोपियों ने जानबूझकर उनकी बेटी की यह दुर्दशा की है। घटना को लेकर सोमवार को परिजनों व स्थानीय लोगों ने सुल्तानपुरी थाने का घेराव भी किया। पुलिस ने किसी तरह परिवार को समझाने की कोशिश की। एहतियात के तौर पर थाने के बाहर अर्द्धसैनिक बलों को तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed