फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kanhayya kumar says JNU campus does not tolerate violence instead of education

जेएनयू कैंपस में पढ़ाई-लिखाई की जगह हिंसा बर्दाश्त नहीं : कन्हैया कुमार

Sat, 11 Jan 2020 09:40 PM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Sat, 11 Jan 2020 09:40 PM IST
विज्ञापन
kanhayya kumar says JNU campus does not tolerate violence instead of education
Kanhaiya Kumar - फोटो : ANI
जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार का कहना है कि विश्वविद्यालय पढ़ाई-लिखाई की जगह होता है। कैंपस में हिंसा किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जा सकती। हिंसा लेफ्ट के छात्रों ने की हो या राइट के, लेकिन लेफ्ट और राइट के नाम पर असल मुद्दों से ध्यान भटकाया जा रहा है।
विज्ञापन


कन्हैया ने दिल्ली पुलिस और कुलपति प्रो. एम. जगदीश कुमार पर आरोप लगाया कि दोनों ने ही अपना काम ठीक से नहीं किया। उन्होंने दोनों से अपनी जिम्मेदारी ठीक से निभाने और हिंसा के दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। दिल्ली पुलिस पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाते हुए कन्हैया ने कहा कि जिस तरीके से शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस की, उससे लगा मानो एबीवीपी की प्रेस कांफ्रेंस चल रही है।  कन्हैया का आरोप है कि सरकार छात्रों के सवाल सुनने को तैयार नहीं है। 
विज्ञापन


विश्वविद्यालय को संभालने की जिम्मेदारी प्रो. एम. जगदीश कुमार पर है, लेकिन जब से उन्होंने कुलपति पद संभाला है, लगातार विरोध-प्रदर्शन चल रहे हैं। छात्र फीस वृद्धि को लेकर लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन वीसी ने कभी भी उनसे संवाद ही नहीं किया। सभी कमेटियों को नजरअंदाज करते हुए फीस वृद्धि कर दी। छात्रों ने आवाज उठाई तो नामांकन रद्द करने की धमकी दे डाली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


‘जेएनयू को व्हाट्स ऐप यूनिवर्सिटी बनाने की तैयारी’

कन्हैया ने आरोप लगाया कि कुलपति जेएनयू को व्हाट्स ऐप यूनिवर्सिटी बनाने की तैयारी कर रहे हैं। छात्रों ने फीस वृद्धि मुद्दे पर दिसंबर सेमेस्टर की परीक्षा का बहिष्कार कर दिया। कुलपति ने अपना एकेडमिक कलेंडर पूरा करने के लिए घर बैठे व्हाट्स ऐप व ईमेल पर परीक्षाएं लीं। अब तक हम जिस व्हाट्स ऐप यूनिवर्सिटी की बात करते थे, वीसी साहब जेएनयू को वही बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed