फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kanhaiya strike: Saurabh's condition does not improve, shift in aiims

कन्हैया हड़ताल पर: सौरभ की हालत में सुधार नहीं, एम्स किया शिफ्ट

Wed, 04 May 2016 04:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 04 May 2016 04:14 AM IST
विज्ञापन
Kanhaiya strike: Saurabh's condition does not improve, shift in aiims
कन्हैया कुमार - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ की हड़ताल में सातवें दिन जेएनयू शिक्षक यूनियन भी एक दिन की सांकेतिक भूख हड़ताल में बैठी। तीन दिन के बिहार दौरे के बाद कन्हैया भी हड़ताल पर बैठ गया।

विज्ञापन


वहीं, छात्रसंघ संयुक्त सचिव सौरभ शर्मा की हालत में सुधार न होने के चलते उसे सफदरजंग से एम्स में शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं, एबीवीपी का आरोप है कि शिक्षक यूनियन वामपंथी छात्रों के समर्थन में भूख हड़ताल में बैठी, लेकिन सौरभ शर्मा का हालचाल तक नहीं पूछा।
विज्ञापन


कैंपस में ऐड ब्लॉक पर मंगलवार सुबह जेएनयू शिक्षक यूनियन के पदाधिकारी अध्यक्ष प्रो. अजय पटनायक की अध्यक्षता में एक दिन की सांकेतिक भूख हड़ताल में बैठे।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन हर मामले में दोहरी नीति अपना रहा है

Kanhaiya strike: Saurabh's condition does not improve, shift in aiims
सौरभ की हालत में नहीं हुआ सुधार - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

शिक्षक यूनियन के पदाधिकारी प्रो. चौधरी ने एबीवीपी को उन आरोपों को नकारा है, जिसमें छात्रों का कहना था कि शिक्षक कन्हैया के साथ तो बैठे, लेकिन एबीवीपी की भूख हड़ताल में नहीं पहुंचे।

प्रो. चौधरी का कहना है कि उनके लिए भूख हड़ताल में बैठे सभी छात्र बराबर हैं। वे बुधवार को सौरभ शर्मा से मिलने अस्पताल जाएंगे।

शिक्षकों ने इस दौरान विश्वविद्यालय प्रबंधन के फैसलों पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रशासन हर मामले में दोहरी नीति अपना रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed