कन्हैया का विवादित बयान, कश्मीर में सुरक्षाकर्मी करते हैं महिलाओं से रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में महिला दिवस पर देशद्रोह के आरोपी व छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने विवादित बयान दिया है, जिसमें कहा है कि कश्मीर में सुरक्षा कर्मी हिरासत में महिलाओं से दुष्कर्म करते हैं।
ऐड ब्लॉक पर आयोजित कार्यक्रम में कन्हैया ने छात्रों को संबोधित करते हुए सशस्त्र बल विशेषाधिकार नियम (ऑर्म्ड फोर्सेस स्पेशल पावर एक्ट) का विरोध करते हुए उसे वापस लेने की मांग की है।
कन्हैया के इस विवादित बयान पर अब सेना के अधिकारी व जेएनयू के पूर्व व वर्तमान छात्र नाखुश हैं। उनका कहना है कि यदि ऐसा है तो कन्हैया को सबूत पेश करना चाहिए।
कन्हैया ने अपने बयान से फिर से विवाद को हवा दे दी
जेएनयू कैंपस में मंगलवार देर रात महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कन्हैया ने अपने बयान से फिर से विवाद को हवा दे दी है। उन्होंने कहा कि कश्मीर में लोगों के अधिकारों का हनन हो रहा है।
क्योंकि वहां सशस्त्र बल विशेषाधिकार नियम चलता है। जांच व पूछताछ के नाम पर महिलाओं को हिरासत में लेकर सुरक्षाकर्मी बलात्कार करते हैं, लेकिन उनकी आवाज दबा दी जाती है।
जेएनयू शिक्षक यूनियन ने अध्यक्ष प्रो. अजय पटनायक की अध्यक्षता में कुलपति कार्यालय के बाहर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि नौ फरवरी की घटना को रजिस्ट्रार भूपेंद्र सही ढंग से संभाल नहीं पाए।
मैं बच्चा तो मेरी दोस्त भी बच्ची हुई : कन्हैया
कैंपस में दिल्ली पुलिस आई और हॉस्टल व क्लास रूम में पूछताछ के बाद कन्हैया को गिरफ्तार करके ले गई। जांच कमेटी की रिपोर्ट आने से पहले ही आठ छात्रों को प्रतिबंधित कर दिया गया। यह रजिस्ट्रार की गलती के चलते हुआ है, इसलिए उन्हें तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया जाना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने देशद्रोह का मुकदमा हटाने के साथ आठ छात्रों पर लगे प्रतिबंध को हटाने की भी मांग की है।
सोशल मीडिया पर इन दिनों कन्हैया का फोटो वायरल हो रहा है, जिसमें वे सोफे पर एक महिला के साथ बैठे हैं। इस फोटो के साथ लिखा हुआ है कि कन्हैया अपनी शिक्षक के साथ ऐसे पेश आते हैं।
हालांकि इस फोटो के माध्यम से कन्हैया ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर निशाना साधा है। कन्हैया का कहना है कि स्मृति ईरानी मुझे बच्चा कहकर बुलाती हैं। यदि मैं उनके लिए बच्चा हूं तो फिर मेरे साथ पढ़ने वाली दोस्त भी तो बच्ची हुई।