फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kanhaiya reached Tihar, soldiers will monitor accused 24 hours

तिहाड़ में 24 घंटे जवानों की निगरानी में रहेगा कन्हैया

Thu, 18 Feb 2016 09:02 AM IST
Updated Thu, 18 Feb 2016 09:02 AM IST
विज्ञापन
Kanhaiya reached Tihar, soldiers will monitor accused 24 hours

देश द्रोह के आरोप में तिहाड़ भेजे गए जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय का छात्र नेता कन्हैया को पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद बुधवार शाम भारी सुरक्षा के बीच न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


कन्हैया को जेल संख्या तीन के वार्ड चार में रखा गया है। तमिलनाडु स्पेशल पुलिस (टीएसपी) के दो जवान चौबीसों घंटे कन्हैया पर नजर रखेंगे। देर शाम कन्हैया को भारी सुरक्षा के बीच उसके सेल तक पहुंचाया गया। माओवादी नेता कोबाद गांधी भी इसी जेल में बंद है।
विज्ञापन


तिहाड़ जेल सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कन्हैया को जेल संख्या तीन के वार्ड संख्या चार स्थित चक्की संख्या 18 में रखा गया है। जिस सेल में कन्हैया को रखा गया है वह कंट्रोल रुम से सीधे दिखता है और उस पर कंट्रोल रुम से भी नजर रखी जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो-दो जवान चौबीसों घंटे उस पर निगरानी रखेंगे

Kanhaiya reached Tihar, soldiers will monitor accused 24 hours

इसके अलावा तमिलनाडु स्पेशल पुलिस के दो-दो जवान चौबीसों घंटे उस पर निगरानी रखेंगे। जेल में एक  जगह से दूसरे जगह जाने-आने पर कन्हैया के साथ जेल के डिप्टी सुप्रीटेंडेंट और एक असिस्टेंट सुप्रीटेंडेंट भी साथ होंगे। कन्हैया को जिस सेल में रखा गया है उसमें वह अकेले रहेगा और उसी सेल के साथ शौचालय भी अटैच है।


जेल पहुंचने के सबसे पहले कन्हैया की पूरी विस्तृत जानकारी कंप्युटर में एंट्री की गई। इसके बाद जेल के डॉक्टरों ने उसका मेडिकल किया। मेडिकल के बाद सुरक्षा जवानों के साथ उसे उसके सेल तक ले जाया गया और वहीं उसे रात का खाना भी दिया गया।

बताया जा रहा है सेल में जाने के पहले उसकी काउंसलिंग भी की गई है और उसे भरोसा दिलाया गया है उसे यहां किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं है।

बड़े-बड़े दिग्गज बंद से जिस सेल में उसी में रहेगा कन्हैया

Kanhaiya reached Tihar, soldiers will monitor accused 24 hours

सूत्रों के मुताबिक जेल महानिदेशक आलोक वर्मा ने आदेश जारी कर जेल संख्या तीन के सुप्रीटेंडेंट को कहा है कि रात में जेल तब तक न छोड़े जब तक कन्हैया को सुरक्षित उसके सेल तक न पहुंचा दिया जाये और सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम न कर दिए जाएं।

कन्हैया से पहले इस सेल में बिहार के बाहुवली सांसद पप्पु यादव, टूजी में आरोपी संजय चंद्रा और कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाले के आरोपी ललित भनोट भी इसी सेल में बंद हुए थे।

जेल संख्या तीन के हाई सिक्योरिटी सेल संख्या आठ में ही माओवादी नेता कोबाद गांधी बंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed