{"_id":"570095584f1c1bb502f00235","slug":"kanhaiya-kumar-not-granted-permission-for-speech-in-aligarh-and-allahabad-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्हैया नहीं दे सकता अलीगढ़ और इलाहाबाद में भाषण, माहौल खराब होने का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्हैया नहीं दे सकता अलीगढ़ और इलाहाबाद में भाषण, माहौल खराब होने का खतरा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 03 Apr 2016 09:30 AM IST
विज्ञापन
कन्हैया कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष और देशद्रोह के आरोपी कन्हैया कुमार का दूसरी बार यूपी दौरा रद्द हो गया है। सुरक्षा कारणों के चलते यूपी पुलिस और अलीगढ़ मुस्लिम विवि प्रबंधन ने कार्यक्रम की इजाजत नही दी।
विज्ञापन
खादरी ने अमर उजाला को बताया कि जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार को अलीगढ़ मुस्लिम विवि और इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में सभा करने की अनुमति देने से दोनों विश्वविद्यालयों ने इंकार कर दिया।
विज्ञापन
क्योंकि कन्हैया के भाषण से विश्वविद्यालय कैंपस का माहौल खराब होने का खतरा था। हालांकि विश्वविद्यालयों ने अपने अनुमति रद्द करने में सुरक्षा कारणों का हवाला दिया है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया में लगातार मिल रही धमकी और कई जगह हमले की कोशिश के चलते अलीगढ़ मुस्लिम विवि ने कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं दी। वहीं इलाहाबाद यूनिवर्सिटी ने भी हामी नहीं भरी है।
खादरी के मुताबिक, यूपी पुलिस से भी सुरक्षा कारणों के चलते अनुमति नहीं मिली। खादरी के मुताबिक, अब उत्तर प्रदेश की बजाय एफटीआईआई से विक्टिम ज्वाइंट एक्शन मुहिम की शुरुआत की जाएगी।