फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kanhaiya Kumar filed his nomination from North East Delhi Lok Sabha seat

लोकसभा चुनाव: उत्तर पूर्वी दिल्ली से कन्हैया कुमार ने भरा नामांकन, गोपाल राय बोले- यहां की जनता परेशान है

Mon, 06 May 2024 12:39 PM IST
अनुज कुमार एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 06 May 2024 12:39 PM IST
सार

दिल्ली की उत्तर पूर्वी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। इस मौके पर उनके साथ आप नेता गोपाल राय भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
Kanhaiya Kumar filed his nomination from North East Delhi Lok Sabha seat
कन्हैया कुमार - फोटो : एएनआई

विस्तार

उत्तर पूर्वी दिल्ली की लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय भी मौजूद रहे। इस सीट से भाजपा की ओर से फिर से वर्तमान सांसद और उम्मीदवार मनोज तिवारी खड़े हैं। 

विज्ञापन

 



आप नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने कहा कि पिछले दो बार से मनोज तिवारी यहां से जीत रहे हैं। उस समय आम आदमी पार्टी और कांग्रस पार्टी दोनों अलग-अलग चुनाव लड़ते थे। लेकिन इस बार दोनों पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ रही हैं। आप-कांग्रेस के उम्मीदवार कन्हैया कुमार हैं। पार्टियों के बिखरा का फायदा उन्हें इस बार नहीं मिलने वाला है। 10 साल भाजपा को काम करने का मौका दिया। लेकिन यहां की जनता परेशान है और उनमें आक्रोश है।

 

जानकारी के लिए बता दें कि नामांकन के छठे दिन शनिवार को सबसे ज्यादा 51 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। सातों लोकसभा सीटों से भाजपा के सभी प्रत्याशी नामांकन कर चुके हैं। वहीं, आप के चार व कांग्रेस के दो उम्मीदवार नामांकन कर चुके हैं। अब सिर्फ उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से कन्हैया कुमार का नामांकन शेष है। रविवार को साप्ताहिक अवकाश है और सोमवार को नामांकन की अंतिम तिथि है। 

बीती दो मई को दिल्ली में नामांकन के तीसरे दिन 16 प्रत्याशियों ने 19 नामांकन पत्र दाखिल किए थे। पूर्वी दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा, उत्तर पूर्वी दिल्ली से भाजपा के ही प्रत्याशी मनोज तिवारी और बसपा से पूर्वी दिल्ली के उम्मीदवार राजेंद्र कुमार पाल ने नामांकन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed