फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kanhaiya in support of irom sharmila, said justice is incomplete

इरोम के समर्थन में कन्हैया कहा उन्हें मिला इंसाफ अधूरा

Wed, 30 Mar 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 30 Mar 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
kanhaiya in support of irom sharmila, said justice is incomplete
इरोम शर्म‌िला के समर्थन में कन्हैया - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

इरोम शर्मिला को अदालत से इंसाफ मिल गया हो लेकिन वो अभी अधूरा है। क्योंकि जिन मांगों को लेकर इरोम ने संघर्ष शुरू किया, उसे पूरा करना बाकी है। हम सभी इरोम की मांग का समर्थन करेंगे और सहयोग देंगे।

विज्ञापन


यह कहना है जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष व देशद्रोह के मामले में आरोपी कन्हैया कुमार का। वे बुुधवार को हैदराबाद यूनिवर्सिटी के छात्रों के समर्थन में आयोजित विरोध प्रदर्शन में छात्रों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


इससे पहले मंडी हाउस से पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने तक निकाले गए विरोध प्रदर्शन में कन्हैया और उमर खालिद पुलिस के पहरे में विरोध प्रदर्शन में पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति भवन तक जाना चाहते थे

kanhaiya in support of irom sharmila, said justice is incomplete
कन्हैया कुमार - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

हैदराबाद यूनिवर्सिटी के छात्रों और रोहित वेमुला को इंसाफ दिलाने के लिए ज्वाइंट एक्शन कमेटी फॉर सोशल जस्टिस का विरोध मार्च मंडी हाउस से पार्लियामेंट स्ट्रीट तक गया। हालांकि कार्यक्रम तीन घंटे देरी से शुरू हुआ।

प्रदर्शनकारियों में कन्हैया और उमर खालिद के शामिल होने के चलते मंडी हाउस, बाराखंभा रोड, जंतर -मंतर से पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन तक भारी सुरक्षा बल तैनात था। प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति भवन तक जाना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पार्लियामेंट स्ट्रीट के बाहर रोक लिया।

प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी यानी हैदराबाद यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति से कैंपस में छात्रों व शिक्षकों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में दखल देने की मांग कर रहे हैं।

इरोम से नहीं म‌िल पाया कन्हैया

kanhaiya in support of irom sharmila, said justice is incomplete
कन्हैया कुमार

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते उमर खालिद ने कहा कि संसद में घड़ियाली आंसू बहाने वालों ने कुलपति प्रो. अप्पा राव को कैंपस में वापस बुलाकर रोहित वेमुला की बेइज्जती की है।

देश के विश्वविद्यालयों में भगवाकरण का काम जारी है। विरोध प्रदर्शन में जेएनयू, अंबेडकर, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, डीयू समेत कई अन्य विश्वविद्यालयों के छात्रों और शिक्षकों ने भाग लिया।

पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के सामने से कन्हैया इरोम से मिलने की बात कहकर गया था, लेकिन सुरक्षा कारणों के चलते मणिपुर हाउस में इरोम से मिलने की इजाजत उसे नहीं दी गयी। इरोम ने दूर से हाथ हिलाकर जेएनयू के छात्रों का अभिवादन स्वीकार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed