फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kanhaiya High Court will hear the bail petition filed.

सोमवार को कन्हैया पर सुनवाई, अतिरिक्त दस्तावेज पेश करेंगे वकील

Fri, 19 Feb 2016 09:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 19 Feb 2016 09:44 PM IST
विज्ञापन
Kanhaiya High Court will hear the bail petition filed.

जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में सोमवार को सुनवाई होगी। दरअसल, कन्हैया के वकीलों ने जमानत याचिका तो दायर कर दी।

विज्ञापन


लेकिन तर्क रखा कि वे कुछ अतिरिक्त दस्तावेज पेश करना चाहते हैं। शुक्रवार को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जमानत याचिका पर सुनवाई से इंकार करने के बाद कन्हैया ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे कन्हैया के वकील सुशील बजाज व वृंदा ग्रोवर हाईकोर्ट रजिस्ट्रार लोरेन बामनियाल के कमरे में पहुंचे। यहां उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए फैसले की प्रति के साथ उन्हें जमानत याचिका दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मामले में तुरंत सुनवाई का आग्रह किया। इससे पूर्व सर्वोच्च न्यायालय का आदेश मुख्य न्यायाधीश के समक्ष भी पुहंच गया था। उधर, दायर याचिका में कुछ आपत्तियां थीं, जिसके चलते उस पर सुनवाई नहीं हो सकी।

इसके बाद कन्हैया के वकील ने याचिका के साथ कुछ अतिरिक्त दस्तावेज पेश करने का तर्क रखा। आखिर जमानत याचिका पर सुनवाई सोमवार तय कर दी गई।

जानिए क्या है अर्जी में दलील

Kanhaiya High Court will hear the bail petition filed.

याचिका में कन्हैया ने स्वयं को निर्दोष बताते हुए तर्क रखा है कि पुलिस ने उसे एक षड्यंत्र के तहत फर्जी मामले में फंसाया है। इसके अलावा पुलिस ने उससे पूछताछ पूरी कर ली है।

अब उसे जेल में रखने का कोई औचित्य नहीं है। पुलिस उसे पटियाला हाउस कोर्ट में भी पेश नहीं कर पा रही है। तिहाड़ में उसकी जान को खतरा है। ऐसे में उसे जमानत दी जाए।

इस मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने जमानत याचिका पर सुनवाई से इंकार करते हुए उसे पहले निचली अदालत में जाने की राय दी थी। इसी आदेश के तहत कन्हैया ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।

सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार व दिल्ली पुलिस को निर्देश भी दिए थे की वह कन्हैया के वकीलों की सुरक्षा सुनिश्चत करें। हाईकोर्ट में जब कन्हैया के वकील आए तो सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed