फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kanhaiya gives clarification on his stament on riots of 84 and 2002 after protest from everywhere

दंगों वाले बयान से जब समर्थक बने विरोधी तब कन्हैया को देनी पड़ी सफाई

Wed, 30 Mar 2016 12:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 30 Mar 2016 12:24 PM IST
विज्ञापन
kanhaiya gives clarification on his stament on riots of 84 and 2002 after protest from everywhere
कन्हैया कुमार - फोटो : अमर उजाला

जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार एक बार फिर अपने एक बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। बता दें कि कन्हैया कुमार ने एक कार्यक्रम में 1984 के सिख विरोधी दंगों और 2002 के गुजरात दंगों को अलग-अलग बताया था। कन्हैया ने कहा था कि 84 के दंगे भीड़ ने भड़काए थे जबकि गुजरात दंगे सरकार ने।

विज्ञापन


कन्हैया के इसी बयान के बाद सोशल मीडिया समेत भाजपा व अन्य विपक्षी दलों ने कन्हैया के इस बयान का विरोध किया है। यही नहीं कन्हैया के इस बयान का उन लोगों ने भ‌ी विरोध किया है जो जेएनयू मामले में कन्हैया के साथ खड़े थे।
विज्ञापन


मालूम हो कि वामपंथी दलों के नेता तक कन्हैया के इस बयान के खिलाफ बोले हैं। भाजपा सांसद किरन खेर ने तो कन्हैया पर तीखा हमला भी किया और उनकी कड़ी आलोचना की। इस मामले को बढ़ता देख कन्हैया ने अपने बयान पर खुद ही सफाई दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आप सरकार ने क‌िया व‌िरोध

kanhaiya gives clarification on his stament on riots of 84 and 2002 after protest from everywhere
कन्हैया कुमार - फोटो : ANI

कन्हैया ने अपने ताजा विवादित बयान को लेकर सफाई देते हुए कहा है कि एक बार फिर उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है। इसमें जरा भी संदेह नहीं है कि इमरजेंसी भारतीय लोकतंत्र के लिए एक काला दौर था। उन्होंने कहा कि चौरासी और 2002 दोनों ही दंगों में तबाही व नरसंहार के लिए सरकारें जिम्मेदार हैं।

देशद्रोह मामले में कन्हैया और जेएनयू के साथ दिखी आम आदमी पार्टी भी कन्हैया के इस बयान के साथ नहीं है। बुधवार को दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर कहा कि '1984 हो या 2002 - दंगे नहीं कत्ले आम हुआ था, जिसे राज्य से समर्थन मिला था। कोई फर्क नहीं दोनों में। दोनों ही मामलों में न्याय नहीं मिला।'

वहीं स्वराज अभियान ने राष्ट्रद्रोह वाले मामले में जेएनयू का पूरी तरह से साथ दिया था लेकिन मंगलवार को इसके नेता योगेंद्र यादव ने ट्वीट कर कहा कन्हैया! एक बार फिर सहमत नहीं होने पर खेद है। 2002 और 1984 दोनों ही राज्य से चलाई गई इमरजेंसी थी।

सीपीआई(एमएल) मेंबर कविता कृष्णन भी कहती हैं, दोनों ही दंगे राज्य से प्रायोजित थे और इस मामले में वो कन्हैया से सहमत नहीं हैं।

जेएनयू छात्रसंघ उपाध्यक्ष भी कन्हैया से असहमत

kanhaiya gives clarification on his stament on riots of 84 and 2002 after protest from everywhere
कन्हैया पर हमला - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

वहीं जेएनयू छात्रसंघ की उपाध्यक्ष शहला राशिद ने भी कन्हैया के इस बयान से असहमति जताई। शहला ने कहा कि मैं कन्हैया की उस स्पीच के दौरान नहीं थी मगर उनका बयान सही ‌रिपोर्ट किया गया है तो मेरा कहना है कि दोनों ही दंगों में राज्य सरकार का रोल था।

आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुचेता डे ने भी कहा है, भारत में जो लेफ्ट और प्रगतिशील छात्र आंदोलन शुरू हुआ है वो 84 के लिए कांग्रेस को क्लीन चिट नहीं दे सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed