फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kanak elected unopposed in VMLG.

वीएमएलजी में निर्विरोध अध्यक्ष बनीं कनक

Fri, 18 Dec 2015 12:43 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 18 Dec 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
Kanak elected unopposed in VMLG.
छात्रसंघ चुनाव से पहले ही विद्यावती मुकुंदलाल गर्ल्स डिग्री कॉलेज में अध्यक्ष पद पर कनक शर्मा निर्विरोध अध्यक्ष चुन ली गई हैं। साथ ही शगुफ्ता चौधरी सचिव और एकता गोस्वामी कोषाध्यक्ष पद निर्विरोध चुनी गईं।
विज्ञापन


एसडी कॉलेज में सचिव पद पर अश्वनी कौशिक निर्विरोध चुने गए हैं। एमएमएच कॉलेज के साथ अन्य कॉलेजों में बाकी पदों पर 22 दिसंबर को चुनाव होंगे।

बृहस्पतिवार को नामांकन फार्म की स्क्रूटनी के बाद देर शाम प्रत्याशियों की फाइनल लिस्ट चस्पा कर दी गई। वीएमएलजी की मुख्य चुनाव अधिकारी डा. मीना शुक्ला के मुताबिक अब उपाध्यक्ष पर पर तेजस्वी त्यागी और शेफाली तथा सह सचिव पद पर वाटिका जैन और प्रिया वर्मा के बीच चुनाव होगा।
विज्ञापन


एमएमएच कॉलेज के मुख्य चुनाव अधिकारी डाॅ. केशव कुमार ने बताया कि अध्यक्ष पद पर आशीष रघुवंशी, मनीष शर्मा, मिथुन नागर और प्रदीप कुमार हैं।

उपाध्यक्ष में मनींद्र सिंह आर्य, विक्रांत चौधरी, योगेश कुमार और महामंत्री पद पर मनीष कुमार व निशांत शर्मा हैं। संयुक्त मंत्री में अंकित पाल व सूरज कुमार और कोषाध्यक्ष पद पर नवाब सिंह व शिवम बालियान के बीच चुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडी कॉलेज में सचिव पद पर अश्वनी कौशिक निर्विरोध चुने गए हैं। अध्यक्ष पद पर गौरव बसौया, पुनीत कसाना, सुरेंद्र यादव और जुबेर खान के बीच चुनाव होगा।

उपाध्यक्ष में विपिन और कपिल कुमार, सह सचिव में अजय व रूबीना, कोषाध्यक्ष में सोनिया और अनुज के बीच चुनाव होगा।

वहीं, कांशीराम कॉलेज में अध्यक्ष पद पर अर्जुन गिरि, कंचन पांचाल व प्रियंका यादव, उपाध्यक्ष में मोहम्मद जावेद, रवि कुमार व शाहरुख, सचिव पद पर दिव्यंम राय व राहुल चुनाव लड़ेंगे।

सह सचिव के लिए अरुण कुमार व नेहा और कोषाध्यक्ष पद पर कोमल व रुबीना के बीच चुनाव होगा। उधर, एमएमएच कॉलेज के कुछ छात्रों ने आरोप लगाया है कि कुछ प्रत्याशियों ने फर्जी डाक्युमेंट लगाकर अपना नामांकन फार्म भरा है। छात्राें ने इस संबंध में एक ज्ञापन जिला प्रशासन को भी सौंपा है।

भारतीय क्रांतिकारी समिति नहीं उतारेगी अपने प्रत्याशी
छात्रसंघ चुनाव में भारतीय क्रांतिकारी समिति अपने प्रत्याशियों को नहीं उतारेगी। समिति के अध्यक्ष संजय गांधी ने बताया कि पूर्व के चुनाव में समिति ने छात्रों से वादा किया था कि वह एमएमएच कॉलेज में एलएलम कोर्स शुरू कराने, संध्याकालीन कक्षाएं शुरू करने, एलएलबी में एंट्रेंस एग्जाम कराने का वादा किया था।

जब तक  ये वादे पूरे नहीं होते तब तक समिति चुनाव से दूर रहेगी। समिति के लिए छात्र हित के कार्य चुनाव से ज्यादा जरूरी हैं।

एबीवीपी ने घोषित किया पैनल
एबीवीपी ने वीएमएलजी कॉलेज में अपना पैनल घोषित कर दिया है। परिषद के महानगर अध्यक्ष कमल सिंह ने बताया कि पैनल में अध्यक्ष पद के लिए कनक शर्मा, उपाध्यक्ष में तेजस्वी त्यागी, महामंत्री में प्रिया वर्मा और कोषाध्यक्ष में एकता गोस्वामी चुनाव लड़ेंगी। इस अवसर पर विकास भदौरिया, अंशु शर्मा, निशा पांचाल भी उपस्थित थी।


फर्जी वोटिंग रोकने को कॉलेज प्रशासन ने कसी कमर

छात्रसंघ चुनाव में फर्जी वोटिंग रोकने के लिए कॉलेज प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। एमएमएच कॉलेज और एसडी कॉलेज में मतगणना की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।

डिग्री कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रत्येक कॉलेज अपने-अपने स्तर से चुनाव की तैयारियों में लगा है।

एमएमएच कॉलेज के मुख्य चुनाव अधिकारी डा. केशव कुमार ने बताया कि 22 दिसंबर को मतदान उन्हीं कमरों में कराया जाएगा जहां सीसीटीवी कैमरे होंगे।

एसडी डिग्री कॉलेज में भी मतदान सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगा। चीफ प्रॉक्टर डा. अनिल चौहान के मुताबिक फर्जी मतदान न हो इसके लिए सभी इंतजाम किए जाएंगे।

मान्यवर कांशीराम गर्वनमेंट डिग्री कॉलेज में स्टूडेंट्स को शुरुआत में ही प्लास्टिक आईकार्ड दिया गया है, जिससे कोई डुप्लीकेसी न कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed