{"_id":"fca990da68806a797a7ce639126debf6","slug":"kamwaria-have-to-report-police-before-yatra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड यात्रियों को जाने से पूर्व कराना होगा थाने में रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड यात्रियों को जाने से पूर्व कराना होगा थाने में रजिस्ट्रेशन
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 31 Jul 2015 06:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक अगस्त से शुरू हो रही कांवड यात्रा को लेकर पुलिस की तैयारी शुरू हो गई है। यात्रा पर जाने से पहले ही संबंधित थानों व पुलिस चौकियों में अपना रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका सदर थाना प्रभारी अशोक कुमार दहिया ने बताया कि कांवडियों की सुरक्षा के मद्देनजर मेवात पुलिस ने यह कदम उठाया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि कांवड़ियों की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस द्वारा यात्रा पर जाने वाले लोगों से फोटो, पहचान पत्र, आधार कार्ड व मोबाइल नंबर लिया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अभी तक सदर थाना व सिटी पुलिस में 200 से अधिक कांवडियों का रजिस्ट्रेशन किया है।
पुलिस कप्तान के आदेश पर गुड़गांव-अलवर मार्ग से गुजरने वाले कांवडियों के लिए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। इसके साथ पुलिस पीसीआर व होमगार्डों की भी तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन