फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kamada Ekadashi today: Faith will overflow in the temples of the capital, women will observe fast

कामदा एकादशी आज: राजधानी के मंदिरों में उमड़ेगी आस्था, महिलाएं रखेंगी व्रत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 10:15 PM IST
विज्ञापन
कामदा एकादशी आज: राजधानी के मंदिरों में उमड़ेगी आस्था, महिलाएं रखेंगी व्रत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



नई दिल्ली। आज कामदा एकादशी के अवसर पर राजधानी दिल्ली के कई मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिलेगी। सुबह से ही महिलाएं व्रत रखकर भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगी। मंदिरों में भजन-कीर्तन और आरती के साथ भक्तिमय माहौल रहेगा।


कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर, गोल मार्केट लक्ष्मी नारायण मंदिर, तिलक ब्रिज स्थित बाल हनुमान सहित दिल्ली के कई मंदिरों बड़ी संख्या में महिलाएं पूजा करने पहुंचेंगी। व्रती महिलाएं फलाहार करते हुए पूरे दिन भगवान का स्मरण करेंगी और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करेंगी। मंदिर में विशेष पूजा और कथा का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन




28 मार्च को सुबह 8 सुबह 45 मिनट से शुरू
प्राचीन हनुमान मंदिर के पुजारी राजेश शास्त्री के अनुसार, हिन्दू पंचांग के अनुसार चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 28 मार्च को सुबह 8 सुबह 45 मिनट पर हुई। वहीं, इसका समापन आज सुबह 7 बजकर 46 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि को देखते हुए कामदा एकादशी का व्रत रविवार को रखा जाएगा। इस दिन सच्चे मन से व्रत और पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सुख-शांति आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कामदा एकादशी की पूजा विधि

कामदा एकादशी पर साधक को इस दिन प्रात:काल सूर्योदय से पहले उठकर स्नान-ध्यान करना चाहिए। तन और मन से पवित्र होने के बाद साधक कामदा एकादशी व्रत करने का संकल्प लें। इसके बाद अपने पूजा घर में एक चौकी पर पीला कपड़ा बिछाकर श्री हरि की मूर्ति या चित्र को स्थापित करें। इसके बाद गंगाजल से पूरे घर और पूजा स्थल को पवित्र करें। फिर भगवान विष्णु को चंदन, पुष्प, फल, धूप-दीप, मिष्ठान, पंचामृत, आदि अर्पित करें। कामदा एकादशी व्रत की कथा कहें और पूजा के अंत में आरती जरूर करें। इस व्रत को नियमपूर्वक करने के बाद अगले दिन शुभ मुहूर्त में पारण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed