फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kalpana want to shut mouth of rape victim nepali womens

नेपाली महिलाओं को चुप कराना चाहती थी कल्पना

Fri, 18 Sep 2015 12:51 PM IST
Updated Fri, 18 Sep 2015 12:51 PM IST
विज्ञापन
kalpana want to shut mouth of rape victim nepali womens

नेपाल की महिलाओं को सऊदी राजनयिक के घर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाली मानव तस्कर कल्पना को काठमांडू पुलिस ने जेल भेज दिया। लेकिन इससे पहले केस खत्म करवाने के लिए उसने पूरी कोशिश की।

विज्ञापन


उसने दुष्कर्म पीड़ित महिलाओं को पांच-पांच लाख रुपये देकर उनका मुंह बंद करवाने की कोशिश की, लेकिन पीड़िताओं ने इसकी परवाह न करते हुए न्याय मांगा।

दोनों महिलाओं को कैटरोइना सोसायटी स्थित राजनयिक के घर से मुक्त करवाने में अहम भूूमिका अदा करने वाली मैती इंडिया की प्रतिनिधि इंदिरा पांडेय ने ‘अमर उजाला’ को इस बात की जानकारी दी।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दोनों पीड़िता न्याय चाहती हैं

kalpana want to shut mouth of rape victim nepali womens

उन्होंने कहा कि दोनों पीड़िता न्याय चाहती हैं। उन्होंने फ्लैट में जितनी पीड़ा झेली है, उसके आगे बड़ी से बड़ी रकम कम पड़ेगी। पांडेय ने कहा कि नेपाल सरकार ने तो एजेंट को जेल भेज दिया लेकिन यहां के एजेंट अनवर को पुलिस अब तक पकड़ नहीं पाई है।

हम नेपाल सरकार से मांग करेंगे कि वह सऊदी अरब सरकार से बातचीत कर आरोपी राजनयिक पर उसी के देश में कार्रवाई का दबाव बनाए। पांडेय ने बताया कि गुड़गांव पुलिस जिस दिन पीड़िताओं को बुलाएगी उन्हें दो-तीन घंटे में लाया जाएगा।

लेकिन अब तक पुलिस ने कुछ नहीं बताया कि जांच किस ओर जा रही है। उनकी टीम तीन दिन में भारत लौटकर पूरे मामले की जानकारी लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed