फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kala Jathedi s nephew and singer arrested for threatening music company director

Gurugram: म्यूजिक कंपनी निदेशक को धमकाने पर काला जठेड़ी का भतीजा और सिंगर गिरफ्तार, करार न तोड़ने पर दी धमकी

Tue, 03 Oct 2023 11:14 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 03 Oct 2023 11:14 PM IST
सार

जैम्स ट्यून्स म्यूजिक कंपनी के निदेशक ने सेक्टर-37 थाना पुलिस को शिकायत दी थी। जिसमें कहा था कि 17 सितंबर को खुद को गैंगस्टर काला जठेड़ी का भतीजा बताने वाले दीपक नामक युवक ने उसे फोन पर जान से मारने की धमकी दी थी।

विज्ञापन
Kala Jathedi s nephew and singer arrested for threatening music company director
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के गुरुग्राम में म्यूजिक कंपनी से करार नहीं तोड़ने पर कंपनी निदेशक को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने कुख्यात काला जठेड़ी के कथित भतीजे व सिंगर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल व सिम बरामद किए हैं। 

विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, जैम्स ट्यून्स म्यूजिक कंपनी के निदेशक ने सेक्टर-37 थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि 17 सितंबर को खुद को गैंगस्टर काला जठेड़ी का भतीजा बताने वाले दीपक नामक युवक ने उसे फोन पर हरियाणवी सिंगर गुरु हरियाणवी के साथ आर्टिस्ट बॉन्ड न तोड़ने पर जान से मारने की धमकी दी। इस शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 

विज्ञापन

सीआईए मानेसर प्रभारी सब इंस्पेक्टर ललित कुमार की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को सोमवार को इंडेन गैस गोदाम सेक्टर-37 के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान दीपक निवासी गांव जठेड़ी सोनीपत व मनोज उर्फ सिंगर गुरु हरियाणवी के रूप में हुई है। दीपक उर्फ काच्चा निवासी गांव जठेड़ी सोनीपत 12वीं तक शिक्षित है, जबकि मनोज उर्फ गुरु हरियाणवी शिव नगर हिसार का रहने वाला है और उसने आठवीं तक पढ़ाई की है।

पांच साल का था कंपनी से करार
आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि मनोज उर्फ गुरु एक हरियाणवी सिंगर है। जिसका जैम्स ट्यूंस म्यूजिक कंपनी के साथ पांच साल का करार हुआ था। जिसके तहत इसको कंपनी की तरफ से कहा गया था कि कंपनी साल में उसके 10-12 गाने निकालेगी और इसके प्रोग्राम भी करवाएगी, लेकिन म्यूजिक कंपनी ने ऐसा नहीं किया। जिस कारण मनोज उर्फ गुरु ने अपने साथी आरोपी दीपक उर्फ काच्चा के साथ मिलकर म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर को करार तोड़ने के लिए कहा और करार नहीं तोड़ने पर जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed