फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kal Ka Mausam Weather forecast Temperature in Delhi crosses 41 degree

दिल्ली का कल का मौसम: सूरज ने बरसाई आग, पारा पहुंचा 41°C के पार, गुरुवार रहा सीजन का सबसे गर्म दिन

Thu, 23 Apr 2026 08:41 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Thu, 23 Apr 2026 08:41 PM IST
सार

बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री दर्ज हुआ, जो सीजन का सबसे गर्म दिन था। 24-25 अप्रैल को यलो अलर्ट है, 26 से मौसम बदलेगा।

विज्ञापन
Kal Ka Mausam Weather forecast Temperature in Delhi crosses 41 degree
गर्मी की मार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 41.7 डिग्री पहुंच गया। यह इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। इससे पहले 17 अप्रैल को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था। बीते साल 26 अप्रैल को अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री रहा था, जो कि सीजन का सबसे गर्म दिन था।  न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री के पार पहुंच गया है।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार रिज इलाके में तापमान 43 डिग्री तक दर्ज हुआ। पालम में 41.6 डिग्री, लोधी रोड में 41.4 डिग्री तक तापमान रहा। गर्मी के तेवर भले ही कड़े रहे हों लेकिन लू अभी नहीं चली। हालांकि, गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों को जरूर परेशान कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को सफदरजंग मानक केंद्र में अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, जो सामान्य से लगभग 3 डिग्री अधिक था। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है। मौसम विभाग ने 24 व 25 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

26 से बदलेगा मौसम 
अभी तेज सतही हवाएं तापमान को तेजी से बढ़ने से रोक रही थी, लेकिन शुक्रवार को हवा कुछ धीमी हो सकती हैं, जिससे तापमान 42-44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके बाद 26 अप्रैल से मौसम में बदलाव की संभावना है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इस दौरान बिजली चमकेगी, धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चल सकती हैं। इससे तापमान में मामूली सी गिरावट देखने को मिल सकती है। तापमान 40-42 डिग्री के बीच ही बना रहेगा। नए पश्चिमी विक्षोभ का कुछ खास असर दिल्ली में देखने को नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed