{"_id":"6a21a317a87844df1b03aedd","slug":"kaisang-padmas-art-exhibition-will-be-held-at-bikaner-house-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-139466-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: बीकानेर हाउस में सजेगी कैसंग पद्मा की कला प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: बीकानेर हाउस में सजेगी कैसंग पद्मा की कला प्रदर्शनी
विज्ञापन
- लद्दाख के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक आयामों को कैनवास पर करेंगी प्रस्तुत
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। समकालीन कलाकार कैसंग पद्मा की एकल चित्रकला प्रदर्शनी ‘गार्डियंस ऑफ द थ्रेशहोल्ड’ 5 जून से बीकानेर हाउस में शुरू होगी। प्रदर्शनी का पूर्वावलोकन 5 जून को होगा, जबकि आम दर्शक 6 से 9 जून तक इसे देख सकेंगे। एक्रेलिक माध्यम में तैयार बड़े आकार के चित्रों की यह श्रृंखला लद्दाख के रहस्यमयी परिदृश्यों, सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक अनुभवों से प्रेरित है। प्रदर्शनी में हिमालयी दर्रों और भू-दृश्यों को स्मृति, मिथक और आत्मचिंतन के प्रतीकों के रूप में प्रस्तुत किया गया है। चित्रों में दिखाई देने वाली संरक्षक और यात्री जैसी आकृतियां प्रकृति और मानवीय अनुभव के बीच मौजूद अदृश्य संबंधों को दर्शाती हैं। चट्टानें, पुल, पहाड़ी रास्ते और स्थापत्य संरचनाएं समय, परिवर्तन और आध्यात्मिक यात्रा के प्रतीक बनकर उभरती हैं। कैसंग पद्मा के अनुसार, यह प्रदर्शनी परिदृश्य को केवल भौगोलिक नहीं, बल्कि आध्यात्मिक और चिंतनशील अनुभव के रूप में देखने का प्रयास है, जहां प्रकृति, संस्कृति और मानवीय संवेदनाएं एक-दूसरे से जुड़ती हैं।