फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kaisang Padma's art at Bikaner House captures the spirit of the Himalayas

Delhi NCR News: बीकानेर हाउस में कैसांग पद्मा की कला में झलकी हिमालय की आत्मा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 08:03 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। बीकानेर हाउस की मुख्य गैलरी में आयोजित समकालीन कलाकार कैसांग पद्मा की एकल चित्रकला प्रदर्शनी गार्डियंस ऑफ द थ्रेशहोल्ड ने कला प्रेमियों को हिमालय की खामोशी, आध्यात्मिकता और प्रकृति के गहरे भावों से परिचित कराया। 5 से 9 जून तक इस प्रदर्शनी का आयोजन लूक्स आर्ट हब और एजेएस नई दिल्ली कर रही है। लद्दाख और नई दिल्ली के बीच अपनी रचनात्मक यात्रा तय करने वाली कैसांग पद्मा ने बड़े आकार की एक्रिलिक पेंटिंग्स के जरिए हिमालयी पहाड़ी दर्रों के मनोवैज्ञानिक और आध्यात्मिक पक्ष को अभिव्यक्त किया। उनकी कृतियों में लद्दाख के विशाल भू-दृश्य, एकांत, आत्मचिंतन और प्रकृति से मानवीय जुड़ाव प्रमुख रूप से उभरकर सामने आए। चित्रों में दिखाई देने वाली चट्टानें, पुल, पहाड़ी रास्ते और स्थापत्य संरचनाएं केवल दृश्य तत्व नहीं, बल्कि समय, स्मृति और मानवीय अनुभवों के प्रतीक के रूप में प्रस्तुत की गईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed