{"_id":"58c439ae4f1c1b1b34dc427f","slug":"kailash-satyarthi-s-nobel-prize-citation-cache-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलाश सत्यार्थी के नोबेल पुरस्कार का प्रशस्ति पत्र भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैलाश सत्यार्थी के नोबेल पुरस्कार का प्रशस्ति पत्र भी बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 12 Mar 2017 09:08 AM IST
विज्ञापन
kailash satyarthi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालकाजी थाना पुलिस ने नोबेल पुरस्कार विजेता कैल्याश सत्यार्थी के घर से चोरी हुई नोबेल पुरस्कार के प्रशस्ति पत्र को बरामद कर लिया है। पुलिस पिछले करीब एक महीने से नोबेल पुरस्कार के प्रशस्ति पत्र को ढूंढने में लगी हुई थी। पुलिस ने दर्जनों जगह छापेमारी की थी।
विज्ञापन
आखिरकार पुलिस ने प्रशस्ति पत्र को संगम विहार के जंगल से बरामद कर लिया। प्रशस्ति पत्र को ढूंढने के लिए खोजी कुत्तों को भी सहारा लिया गया था। जंगल में घोड़े के जरिये भी सर्च अभियान चलाया गया था।
विज्ञापन
गौरतलब है कि नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के घर से नोबेल पुरस्कार की रेप्लिका, प्रशस्ति पत्र व ज्वेलरी-नकदी 7 फरवरी को चोरी हो गई थी। पुलिस ने चोरी करने के आरोप में तीन सगे भाई राजन उर्फ नाटा, विनोद उर्फ पिंकी और सुनील उर्फ सोनू को 12 फरवरी को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
पुलिस ने इनके कब्जे से नोबेल पुरस्कार की रेप्लिका, ज्वेलरी व विदेशी करेंसी बरामद कर ली थी। शॉल को बाद में बरामद किया गया था। नोबेल पुरस्कार का प्रशस्ति पत्र बरामद नहीं हुआ था।
प्रशस्ति पत्र को बरामद करने के लिए कालकाजी एसीपी अमित गोयल, थानाध्यक्ष वेदप्रकाश की देखरेख में एसआई विजय कौशिक, सतीश भाटी और सतेन्द्र गुलिया की विशेष टीम बनाई गई।
प्रशस्ति पत्र को बरामद करना एक राष्ट्रीय मुद्दा बन गया था। आखिरकार पुलिस ने प्रशस्ति पत्र को जी-ब्लॉक संगम विहार के डीडीए रिज एरिया से शुक्रवार शाम को बरामद कर लिया।