फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kabaddi players fight between match in greater noida

फाइनल मैच में आपस में भिड़े कबड्डी खिलाड़ी 

Tue, 11 Oct 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Tue, 11 Oct 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
kabaddi players fight between match in greater noida
डेरीन गुजरान गांव में चल रही कबड्डी प्रतियोगिता में सोमवार को फाइनल के दौरान दो टीमों के खिलाड़ी आपस में भिड़ गए। पुलिस ने मामला शांत करा दिया। आयोजकों ने दोनों टीमों को प्रतियोगिता से बाहर कर दिया है। डेरीन गुजरान गांव में पिछले कई दिनों से कबड्डी प्रतियोगिता जारी है।
विज्ञापन


सोमवार को महमदपुर और चचूला गांव की टीम के बीच फाइनल मैच चल रहा था। तभी एक टीम के खिलाड़ी ने रेड देकर प्वाइंट लेने का दावा किया, लेकिन दूसरी टीम और रेफरी ने प्वाइंट से मना कर दिया। इस बात को लेकर दोनों टीमों के खिलाड़ियों में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


आयोजकों ने भी खिलाड़ियों को समझा बुझाकर शांत करने का प्रयास किया। इसके बाद भी खिलाड़ी नहीं माने और आपस में भिड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। दनकौर पुलिस का कहना है कि खिलाड़ियों को समझा बुझाकर विवाद खत्म कर दिया है। किसी की ओर से भी कोई शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed