फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   jwellery market shut down after demonetization in faridabad

नोट बंदी स्टोरी: शादियों के सीजन में सर्राफा बाजार पूरी तरह ठप

Sun, 20 Nov 2016 03:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 20 Nov 2016 03:40 PM IST
विज्ञापन
jwellery market shut down after demonetization in faridabad

नोट बंदी के बाद से सर्राफा बाजार पूरी तरह ठप हो गया है। शादियों का सीजन होने के कारण जहां सर्राफा बाजार में भीड़ होना चाहिए। वहीं अब बैंक के बाहर भीड़ लग रही है। व्यापारी शादी सीजन को लेकर सजाई दुकानों में ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन नई नोट लोगों के पास नहीं आने एवं पर्याप्त नकदी नहीं आने के कारण सर्राफा व्यापारी काफी निराश है।

विज्ञापन


नोट बदलने की इस भीड़ के तहत ज्वैलर्स ने अपनी शॉप में नोट बैन का बोर्ड लगा रखा है। नोट बंदी के दस दिन बाद भी नई नोट लेकर ग्राहक ज्वैलर्स के पास नहीं पहुंचे है। केंद्र सरकार द्वारा खाते से शादी विवाह आयोजन परिवार के किसी एक सदस्य से ढ़ाई लाख रुपये की निकालने की घोषणा तो की गई है, लेकिन बैंकों के पास पर्याप्त पैसा नहीं होने के कारण इन लोगों को नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन


इससे सोने चांदी आभूषण विक्रेता के कारोबार में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सोने से जुड़ी ब्रांडेड लिडिंग कंपनी के निदेशक कहते है कि पिछले दस दिनों में सोने की खरीदी 40 प्रतिशत गिरी है। लोगों के पास पैसा नहीं है। जो इक्का दुक्का खरीदी हो रही है, वह सिर्फ ऑनलाइन के आधार पर चल रही है। 22 कैरेट सोना 29 हजार 420 रुपये दाम है। नोट बैन के बाद से दाम गिरता जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पैसा ही नहीं, कहां से खरीदें सोना
जिन लोगों को कुछ पैसा मिल रहा है, वह सोना खरीदने के बजाय शादी से जुड़ी अन्य तैयारियों में खर्चं कर रहे हैं। वहीं सर्राफा व्यापारी आगे भी करीब तीन चार माह तक सोने का कारोबार ऐसा ही रहने की आशंका जता रहे हैं। बाजार विशेषज्ञ बताते है नोट बैन के किए जाने से दो दिन तक कुछ सर्राफा कारोबारियों ने जमकर दस लाख रूपये से अधिक का सोना बेच कर लाभ कमाया। पिछले कुछ दिनों ऑनलाइन भुगतान के आधार पर सोने की खरीदारी हो रही थी। अब तो वह भी नहीं है। सोने का कारोबार ठप हो गया है। शादी के सीजन की तैयारियां धरी की धरी रह गर्ई है। 

-सजल गोयल, निदेशक

सोने की खरीदारी में मांग एवं पूर्ति का सिद्धांत होता है। लोगों को नए नोट ही नहीं मिल रहे हैं। जो थोड़ा पैसा मिल रहा है, उसे अन्य आवश्यक कार्य में लगाया जा रहा है। सोने का कारोबार तो ठप है। -विशाल नोनियाल, ज्वैलर्स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed