फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Just muster up some resources and 24-hour power PAO

संसाधन जुटाओ और 24 घंटे बिजली पाओ

Tue, 22 Apr 2014 12:42 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 22 Apr 2014 12:42 AM IST
विज्ञापन
Just muster up some resources and 24-hour power PAO

पावर कारपोरेशन ने 24 घंटे बिजली सप्लाई पर सोमवार को अपनी नीति स्पष्ट कर दी। जिन कस्बों-शहरों और जिला-तहसील मुख्यालयों का स्ट्रक्चर 24 घंटे सप्लाई देने लायक है, उनको मध्य मई से बिजली की शुरुआत कर दी जाएगी। कमजोर स्ट्रक्चर वाले कस्बों-शहरों का एस्टीमेट तैयार कर काम शुरू कराया जाएगा। अफसरों से तीन सप्ताह में रिपोर्ट मांगी गई है।

विज्ञापन


शक्तिभवन में आयोजित बैठक में पावर कारपोरेशन के चेयरमैन संजय अग्रवाल और एमडी एपी मिश्रा ने चारों पावर कंपनियों के एमडी के साथ बैठक की। इसमें प्रदेश के सभी शहरों-कस्बों और जिला-तहसील मुख्यालयों को 24 घंटे और गावों को 18 घंटे बिजली देने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


एमडी यूपीपीसीएल एपी मिश्रा के अनुसार पावर कारपोरेशन के पास जरूरत के हिसाब से बिजली की उपलब्धता होने के स्रोत डेवलप हो रहे हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं को पर्याप्त सप्लाई देने की स्थिति बन रही है। जिन शहरों-कस्बों का स्ट्रक्चर है रिच है वहां 24 घंटे सप्लाई मध्य मई से शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मडी वीवी पंत के अनुसार स्ट्रक्चर को पांच साल की जरूरतों के मुताबिक तैयार किया जाएगा। बिजली की बढ़ी जरूरत के आधार पर स्ट्रक्चर का आंकलन किया जा रहा है।

अरबों रुपये की होगी कार्ययोजना
पीवीवीएनएल क्षेत्र में तीन साल के अंदर न केवल बिजली की मांग में वृद्धि होगी, बल्कि सैकड़ों बिजलीघरों, हजारों ट्रांसफार्मरों और लाखों मीटरों की आवश्यकता होगी। कार्य योजना को परवान चढ़ाने के लिए अरबों रुपये खर्च होंगे।


पीवीवीएनएल देता है ज्यादा राजस्व
बिजली आपूर्ति के लिए प्रदेश को, पश्चिमांचल, पूर्वांचल, दक्षिणांचल, मध्यांचल और कानपुर क्षेत्र में बांटा गया है। पांचों कंपनियों से यूपीपीसीएल को करीब 20 हजार करोड़ का राजस्व मिलता है। पीवीवीएनएल सबसे ज्यादा करीब आठ हजार करोड़ रुपये अदा करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed